दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आईं रिया चक्रवर्ती, सामने आई फोटोज
दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आईं रिया चक्रवर्ती, सामने आई फोटोज
Share:

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को काफी समय हो गया है और उनके निधन के बाद से ही रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया से दूर हैं। काफी समय से उन्हें एक्टिव नहीं देखा जा रहा है। ना तो वह किसी इवेंट में दिख रहीं हैं और ना ही कहीं और। वैसे अब इसी बीच उनकी एक तस्वीर आई है। इस तस्वीर में वह रोडीज फेम राजीव लक्ष्मण के साथ पार्टी करती नजर आ रहीं हैं। जी दरअसल, राजीव ने हाल ही में दोस्तों के साथ एक पार्टी की और इस दौरान उनके साथ नजर आईं रिया चक्रवर्ती।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rajiv Lakshman (@rajivlakshman)

हाल ही में राजीव ने रिया के साथ एक फोटो भी शेयर की है जिसमें एक्ट्रेस ने उन्हें हग किया हुआ है और स्माइल करते हुए कैमरे की तरफ देख रहे हैं। आप देख सकते हैं राजीव ने फोटो शेयर करते हुए जो कैप्शन लिखा है वह हैरान कर देने वाला है। जी दरअसल राजीव ने कैप्शन में लिखा है, ‘माय गर्ल’। वैसे इन दिनों खबरें यह भी हैं कि रिया इसी साल बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। खबरों के अनुसार वह फिल्म चेहरे से वापसी करेंगी और इसी के साथ रिया के करीबी दोस्त रुमी जाफरी उनके सपोर्ट में आए हैं। हाल ही में उन्होंने कहा कि, 'रिया जल्द ही इन सबसे बाहर आ जाएंगी। रिया एक टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं और जल्द ही वापसी करेंगी।'

इसके अलावा रिया के केस में बॉलीवुड के दो गुटों में बंट जाने पर रुमी जाफरी ने कहा- 'लोगों ने इस मुद्दे पर अपनी राय बना ली है। अभी हमें न्यायपालिका को अपना फैसला देने के लिए इंतजार करना चाहिए और रिया को भी निष्पक्ष सुनवाई करनी चाहिए।' वैसे रिया के बारे में बात करें तो वह अब तक कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुकीं हैं लेकिन सुपरहिट नहीं हो पाईं।

मध्य प्रदेश :कांग्रेस नेता की दलबदल करने वालों के खिलाफ दी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस

ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में पाया गया कोरोना का नया संस्करण, 3 दिनों के लिए लगा लॉकडाउन

दिल्ली दंगा: मीडिया में कैसे लीक हुई उमर खालिद की चार्जशीट ? दिल्ली पुलिस को नोटिस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -