रिया चक्रवर्ती ने पोस्ट की नयी सेल्फी, कहा- 'कभी नहीं मानेंगी हार'
रिया चक्रवर्ती ने पोस्ट की नयी सेल्फी, कहा- 'कभी नहीं मानेंगी हार'
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती काफी समय तक चर्चाओं में रह चुकीं हैं। उनके लिए बीता समय ठीक नहीं रहा है लेकिन अब वह आगे बढ़ रहीं हैं। आप सभी को याद हो तो अदाकारा को सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल के चलते जेल की हवा खानी पड़ी। अब इसके बाद से ही एक्ट्रेस अपने जीवन में बदलाव लाने की कोशिश कर रहीं हैं। वह इन दिनों खुद का ही सपोर्ट सिस्टम बनी हुई हैं। इन दिनों एक्ट्रेस बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर अकेले में समय बिता रही हैं और खुद ही एन्जॉय कर रहीं हैं। हाल ही में रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक फोटो शेयर की है और मुश्किल परिस्थितियों में खुद का हौसला भी बढ़ाया है।

आप देख सकते हैं उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक सेल्फी शेयर की है जिसमें वे हरे-भरे ग्राउंड में लेटी नजर आ रही हैं। इसमें वे स्लीवलेस व्हाइट आउटफिट में नजर आ रही हैं। इसी के साथ रिया ने एक कैप लगाई हैं। इस कैप के कैप्शन में लिखा- 'नेवर गिव अप।' यानी कभी हार मत मानो। इस तस्वीर में एक्ट्रेस का फेस नजर नहीं आ रहा है क्योंकि उन्होंने अपना चेहरा कैप से कवर किया हुआ है।

आपको बता दें कि इसके पहले भी रिया चक्रवर्ती ने अपनी एक सनकिस्ड फोटो शेयर की थी जिसमें वे खूबसूरत नजर आ रही थीं। उस समय उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा था- 'बी योर ओन सनशाइन।' काम के बारे में बात करें तो जल्द ही रिया चक्रवर्ती अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ फिल्म चेहरे में नजर आएंगी। इसके अलावा वह माइथोलॉजिकल स्टोरी महाभारत में भी दिखाई दे सकती हैं।

जो बिडेन ने बंदूक नियंत्रण पर चर्चा के लिए व्हाइट हाउस में करेंगे बैठक

मंदिर के 5 Km दायरे में नहीं बेच पाएंगे बीफ, असम में हिमंत सरकार का विधेयक पेश

MP: आज से सिनेमाघर 50% तो रेस्टोरेंट 100% क्षमता के साथ होंगे शुरू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -