साकिब सलीम के साथ नजर आईं रिया चक्रवर्ती, एन्जॉय किया जन्मदिन
साकिब सलीम के साथ नजर आईं रिया चक्रवर्ती, एन्जॉय किया जन्मदिन
Share:

सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं है। ऐसे में उनके निधन के बाद से रिया चक्रवर्ती चर्चाओं में हैं। आप जानते ही होंगे एक्टर के निधन के बाद ही रिया ने यह माना था कि वह सुशांत की गर्लफ्रेंड थीं। हालांकि रिया को इसके बाद सुशांत के फैंस ने काफी ट्रोल किया था। केवल यही नहीं बल्कि सुशांत के परिवार ने भी रिया पर कई आरोप लगाए थे। उसके बाद ड्रग्स केस में रिया को गिरफ्तार भी किया था। रिया की गिरफ्तारी के बाद लोगों ने उनके बारे में काफी निगेटिव बातें कही थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

वैसे अब रिया धीरे-धीरे अपनी लाइफ को सैटल कर रही हैं। इन दिनों रिया सबसे बाहर निकल रहीं हैं। हाल ही में उन्हें साकिब सलीम के साथ देखा गया। जी दरअसल दोनों अलीबाग से आ रहे थे। वहीँ इस दौरान दोनों कैजुअल लुक में नजर आए। आप देख सकते हैं इस दौरान रिया ने प्लेन टी शर्ट और जीन्स पहनी थी, और साकिब ने शर्ट और पैंट पहना था। दोनों ने मीडिया को देखा लेकिन पोज नहीं दिए और सीधा दोनों वहां से निकल पड़े। खबरें हैं कि रिया ने अलीबाग में साकिब का बर्थडे सेलिब्रेट किया है और इस दौरान इनके साथ मनीष मल्होत्रा भी थे। वैसे अभी कुछ दिनों पहले ही रिया ने एक फोटो शेयर कर प्यार पर एक मैसेज दिया था।

उस दौरान उन्होंने एक महिला के साथ फोटो शेयर की थी जिसमें दोनों दिल बनाते हैं। उस फोटो को शेयर करने के साथ रिया ने लिखा था, ‘प्यार ही ताकत है…प्यार एक ऐसा कपड़ा है जिसका रंग कभी हल्का नहीं होता। फिर चाहे उसे कितना ही धोया जाए।’ वैसे काम के बारे में बात करें तो जल्द ही रिया को आप फिल्म चेहरे में देखने वाले हैं। इस फिल्म में वह अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ दिखाई देने वाली हैं।

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के पति का निधन, 99 उम्र में ली अंतिम साँस

कैटरीना कैफ से 2 मिनट बात करने के बाद विराट कोहली का हो गया था ऐसा हाल, कह डाली थी ये बात

किसान आंदोलन: प्रदर्शनों के लिए सड़कें बाधित नहीं की जा सकती, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -