इस भारतीय ने एक साथ खरीद डाली इतनी रॉल्स रॉयस, सीईओ खुद पहुंचा डिलीवर करने
इस भारतीय ने एक साथ खरीद डाली इतनी रॉल्स रॉयस, सीईओ खुद पहुंचा डिलीवर करने
Share:

लंदन: कारों को लेकर भी कई लोगों के सपने होते हैं, किन्तु हर कोई करोड़ों की कार नहीं खरीद सकता। वहीं इन दिनों ब्रिटेन में रह रहे भारतीय मूल के रूबेन सिंह अपनी नई रॉल्स रॉयस गाड़ियों के लिए सुर्ख़ियों में आ गए हैं। दरअसल, उन्होंने 50 करोड़ रुपए की 6 रॉल्स रॉयस कार खरीदी हैं। रूबेन सिंह ने अपनी इन छह नई कारों की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की तो लोग दंग रह गए।

ब्रिटेन सरकार ने दी प्रत्यर्पण को मंजूरी, भगोड़ा माल्या बोला - आदेश के खिलाफ करूंगा अपील

रूबेन सिंह ने अपनी इन 6 नई रॉल्स रॉयस कार के नाम भी खास रत्नों के नाम पर रखे हैं। जिस कार का रंग जिस रत्न से मिलता जुलता है,  उसका नाम उस रत्न के नाम पर रखा गया है जैसे रूबी, एमराल्ड, सफायर आदि। रूबेन सिंह लंदन में एक फाइनेंशियल कंपनी का संचालन करते हैं और उन्हें रॉल्स रॉयस कार का बहुत शौक है।

'कैंसर डे' के दिन कैंसर ने छीनी इस मशहूर अभिनेता की जान

उल्लेखनीय है कि ये वहीं रूबेन सिंह हैं जो गत वर्ष भी अपने रॉल्स रॉयस कलैक्शन के चलते सुर्ख़ियों में आए थे। तब उन्होंने हफ्ते के 7 दिन कार्यालय जाने के लिए 7 रॉल्स रॉयस खरीदीं थी जो कि उनकी अलग अलग पगड़ी से मेल खाती थीं। इस दौरान भी रूबेन सिंह और उनकी कारों की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। रूबेन सिंह कहते हैं कि अभी वे और भी रॉल्स रॉयस खरीदने के बारे में सोच रहे हैं। ये नई 6 गाड़ियां रूबेन को डिलीवर करने के लिए खुद रॉल्स रॉयस के सीईओ टॉर्सटन मुलर गए थे।

खबरें और भी:-

जापान में दिखाई दी खौफनाक मछली, जब भी ये दिखती है तो आता है भयानक सुनामी...

वर्ल्ड कैंसर डे पर आयुष्मान की पत्नी हुई टॉपलेस, दिखाया सर्जरी मार्क

हर बीमारी का हल खोज सकता है मानव मस्तिष्क - मनोहर पर्रिकर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -