फिर चेन्नई के कप्तान बने MS धोनी, फैंस बोले- 'Thala is Back'
फिर चेन्नई के कप्तान बने MS धोनी, फैंस बोले- 'Thala is Back'
Share:

महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। जी दरअसल उन्होंने हाल ही में एक बार फिर अपने फैन्स को चौंकाया है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स ने बीते शनिवार को यह ऐलान कर दिया है कि महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर टीम की कमान संभालेंगे। आप सभी को बता दें कि अब रवींद्र जडेजा ने टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है। वहीं बीते शनिवार को आए सीएसके के इस फैसले ने लोगों को हैरान किया, और इन सभी के बीच धोनी फैन्स एक बार फिर इमोशनल हो गए। जी हाँ, जैसे ही इस फैसले की जानकारी मिली, सोशल मीडिया पर एमएस धोनी ट्रेंड करने लगे।

केवल यही नहीं बल्कि फैन्स के रिएक्शन आने के साथ ही कई मीम्स भी बने। इस दौरान कुछ फैन्स ने लिखा कि हमारे लीडर फिर वापस आ गए हैं, चेन्नई सुपर किंग्स के यही अच्छे दिन होंगे। वहीं कुछ लोगों ने मीम्स की लाइन लगा दी, जहां केजीएफ 2 का डायलॉग धोनी अवतार में दिखाया गया। इसमें दिखाया गया कि एमएस धोनी कहते हैं कि वो कप्तानी छोड़ना चाहते हैं, लेकिन कप्तानी उन्हें नहीं छोड़ रही है। आप सभी को बता दें कि एमएस धोनी ने आईपीएल 2022 से पहले सीएसके की कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया था।

जी हाँ और धोनी ने टीम की कमान रवींद्र जडेजा के हाथ में दी थी, हालाँकि उस समय हर कोई हैरान रह गया था। वहीं रवींद्र जडेजा के लिए कप्तानी का सफर इतना आसान नहीं रहा क्योंकि इस सीजन में चेन्नई की हालत खराब रही। आप तो जानते ही होंगे कि महेंद्र सिंह धोनी की गिनती आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में होती है। उनकी अगुवाई में सीएसके ने चार बार टूर्नामेंट जीता है। जी हाँ और एमएस धोनी ने बतौर कप्तान आईपीएल में 121 मुकाबलों में जीत हासिल की है।

GT Vs RCB: धीमा ही सही पर 'अर्धशतक' तो है, क्या फॉर्म में लौट आए हैं किंग कोहली ?

35वां जन्मदिन मना रहे रोहित शर्मा, स्वदेश एप Koo पर लगा बधाइयों का तांता

कई उतार-चढ़ाव के बाद महान क्रिकेटर बनने की राह पर KL राहुल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -