विश्व में सबसे ज्यादा ट्विटर फॉलोवर्स वाला बैंक बना RBI, गवर्नर शक्तिकांत दास ने दी बधाई
विश्व में सबसे ज्यादा ट्विटर फॉलोवर्स वाला बैंक बना RBI, गवर्नर शक्तिकांत दास ने दी बधाई
Share:

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ट्विटर पर 'फालोअर्स' की तादाद के हिसाब से विश्व का सबसे बड़ा केंद्रीय बैंक बन गया है। बैंक के फॉलोअर्स की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई है। रिजर्व बैंक यह मुकाम हासिल करने वाला विश्व का पहला केंद्रीय बैंक बन गया है। ट्विटर  पर 10 लाख फालोअर्स के साथ RBI ने अमेरिका के फेडरल रिजर्व तथा यूरोपीय केंद्रीय बैंक (UCB) को भी पछाड़ दिया है।

RBI के ट्विटर हैंडल पर उपलब्ध सूचना के मुताबिक, उसके फालोअर्स की तादाद 27 सितंबर, 2020 को 9.66 लाख थी, जो अब 10 लाख हो गई है। RBI के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने रविवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि, ''रिजर्व बैंक के ट्विटर खाते पर आज फालोअर्स की तादाद 10 लाख हो गई है। इसके लिए रिजर्व बैंक में मेरे सभी सहयोगियों को बधाई।'' बता दें कि विश्व के सबसे ताकतवर केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ट्विटर पर फालोअर्स की तादाद महज 6.67 लाख है।

वहीं यूरोपीय केंद्रीय बैंक के फालोअर्स की तादाद 5.91 लाख है। अमेरिका का केंद्रीय बैंक मार्च, 2009 में ट्विटर पर आया था। वहीं ईसीबी ने  अक्टूबर, 2009 को ट्विटर पर अकाउंट बनाया था। 85 वर्ष पुराने रिजर्व बैंक (RBI) का ट्विटर खाता जनवरी, 2012 में शुरू हुआ था। बता दें कि RBI गवर्नर शक्तिकांत दास का अलग ट्विटर हैंडल है, जिस पर फालोअर्स की तादाद 1.35 लाख है।

जल्द ही मिलेगी US कंपनी मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन, इतनी होगी कीमत

पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन लगी आग, यहाँ जानिए ताजा भाव

एसबीआई ने किया 42 करोड़ ग्राहकों को अलर्ट, आज नहीं मिल सकेंगी ये सुविधाएं

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -