'राफेल से नारी शक्ति तक...' कर्तव्य पथ पर दिखा ऐसा दृश्य, गर्व से चौड़ा हुआ हर भारतीय का सीना
'राफेल से नारी शक्ति तक...' कर्तव्य पथ पर दिखा ऐसा दृश्य, गर्व से चौड़ा हुआ हर भारतीय का सीना
Share:

नई दिल्ली: भारत आज 26 जनवरी को 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर कर्तव्य पथ परेड निकाली गई। इस परेड में स्वदेशी सैन्य पराक्रम एवं नारी शक्ति की ताकत दिखाई दी। आसमान में प्रचंड एवं राफेल सहित 50 विमानों की उड़ान ने सीमाओं से परे भारतीय वायु सेना की शक्ति प्रदर्शित की। ये नजारा प्रत्येक भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा करने वाला रहा। 90 मिनट की परेड में 23 झांकियां नजर आई। इनमें प्रदेशों की एवं मंत्रालयों-विभागों की झांकियां सम्मिलितरहीं। जहां उत्तर प्रदेश की झांकी में अयोध्या की झलक दिखी, तो वहीं गृह मंत्रालय द्वारा नशा मुक्त भारत की झांकी एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की झांकी में 'नारी शक्ति' को दर्शाया गया। आखिर में भारतीय सेनाओं के 50 विमानों ने फ्लाई पास्ट किया। 

कर्तव्य पथ इस बार देश ने इतिहास बनते देखा। देश में प्रथम बार आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा उसके पश्चात् 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ से राष्ट्र का नेतृत्व किया। इस बार गणतंत्र दिवस पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी (Abdel Fattah El-Sisi) मुख्य मेहमान थे।

फ्लाई पास्ट में भारतीय वायु सेना के 45 विमानों, भारतीय नौसेना के एक और भारतीय सेना के चार हेलिकॉप्टरोंसांसों को थाम देने वाला एयर शो दिखाएं। इसमें राफेल, मिग-29, एसयू-30, सुखोई-30 एमकेआई जगुआर, सी-130, सी-17, डोर्नियर, डकोटा, एलसीएच प्रचंड, अपाचे, सारंग एवं एईडब्ल्यूएंडसी जैसे पुराने एवं आधुनिक विमान/हेलीकॉप्टर कर्तव्य पथ के ऊपर, बाज, प्रचंड, तिरंगा, तंगैल, वजरंग, गरुड़, भीम, अमृत और त्रिशूल सहित कई रूपों में उड़कर आसमान में गर्जना की। राफेल लड़ाकू विमान द्वारा वर्टिकल चार्ली युद्धाभ्यास किया गया। 

भारत को वो सपूत जिसने 18 साल की उम्र में देश के लिए न्योछावर कर दी अपनी जान

पाकिस्तान के PM को मिला भारत आने का न्योता, क्या आएंगे शहबाज शरीफ?

ख़त्म हुई तलाश! इस देश की शिला से बनेगी 'रामलला' की प्रतिमा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -