गणतंत्र दिवस पर आज जश्न का आगाज
गणतंत्र दिवस पर आज जश्न का आगाज
Share:

नई दिल्ली : आज फिर देश के लिए गौरव की बात की बात हैं क्योकि आज भारत अपना 67वां गणतंत्र दिवस मना रहा हैं। आज भारत देश अपने आप में प्रगति का एक उदाहरण बनकर उभरा हैं। इससे बढ़ी और क्या बात होगी की दूसरे देश की सेना का 76 सदस्यीय दल आज भारत में अपने राष्ट्रपति को सलामी देंगी। गौरवान्वित पल- आज गणतंत्र दिवस में फ़्रांस के राष्ट्रपति फ़्रांसवा ओलांद मुख्य अतिथि के रूप में हमारी सेना की सलामी लेंगे।

जिसमे हमारे सैनिको द्वारा हमारी सैन्य शक्ति, रक्षा प्रणाली, आधुनिक प्रणाली, संस्कृति तथा सामाजिक परंपराये की प्रस्तुति दी जायेगी। आज जहां देश में हर तरफ खुशी का माहौल हैं वहीं आज हमारे लिए भी गौरव की बात हैं क्योकि इतिहास में पहली बार आज हमारे राष्ट्रपति को फ़्रांस की सेना का 76 सदस्यीय दल सलामी देंगा। राजपथ मे सलामी देते वक़्त इनके साथ 48 संगीतकारो का दल भी रहेगा।

राजपथ अलग नजर आएगा: इस बार राजपथ थोड़ा अलग नजर आएगा क्योकि इस बार 26 साल बाद इस खास परेड में श्वान भी भाग लेंगे। इस बार श्वान भी अपने हुनर को दिखाएंगे। तथा परंपरा के अनुसार राजपथ पर ऊँट दस्ते भी परेड में भाग लेंगे। बिल्कुल रंग-बिरंगे सजे हुये वो भी राजपथ में इस यादगार पल का हिस्सा बनेगे। जिसका नेत्रत्व डिप्टी कमांडेंट कुलदीप जे. चौधरी करेंगे। सुरक्षा इंतजाम - आतंकवादियो की धमकियों को ध्यान में रखते हुये इस बार सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए गये हैं।

इस बार सुरक्षा के मद्देनजर न सिर्फ दिल्ली बल्कि दिल्ली के आस पास भी पूरी चौकसी रखी गयी हैं। तथा राजपथ मार्ग में जब तक कार्ययम का समापन नही हो जाता हैं। तब तक कोई भी विमान न तो उड़ान भरेगा और न ही दिल्ली मे उतर सकेगा। तथा आसमान में बिना अनुमति के कोई भी चीज उड़ती दिखे उसे तुरंत मार गिराने के शख्त आदेश दिये गये हैं। इस बार इतनी सुरक्षा का इंतजाम किए गये हैं की दिल्ली में जगह-जगह पर एमएलजी लगाई गयी हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -