गणतंत्र दिवस: तिरंगे के रंग में रंगने के लिए ट्राई करें ये एक्सेसरीज और मेकअप
गणतंत्र दिवस: तिरंगे के रंग में रंगने के लिए ट्राई करें ये एक्सेसरीज और मेकअप
Share:

गणतंत्र दिवस आने वाला है। ऐसे में इस के मौके पर सभी देशभक्ति की भावना में डुबे रहते हैं। आप सभी को बता दें कि अगर आप भी 26 जनवरी के दिन देशभक्ति के रंग में डूबना चाहते हैं तो आप भी कपड़ों से लेकर एक्सेसरीज के माध्यम से राष्ट्रीय पर्व को मनाएं। जी दरअसल तिरंगे के रंग से मिलते जुलते कपड़ों के साथ चूड़ी, बिंदी और बालों के रंग तक को आप केसरिया, सफेद और हरे रंग में रंग सकते हैं। अब आज हम आपको बताते हैं किस तरह से आप अलग-अलग एक्सेसरीज की मदद से इस खास दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं।

* 26 जनवरी को सेलिब्रेट करना चाहती हैं तो कपड़ों के साथ ही तिरंगे रंग की चूडि़यां भी पहन सकती हैं। इस लिस्ट में हरे, केसरिया और सफेद रंग की चूड़ी पहन सकती हैं। यह सभी आपके साथ बेहद खूबसूरत लगेंगी। इसके अलावा यह अंदाज आपको देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ भी नजर आएगा।

* वहीं फैशन के मामले में आगे रहती हैं तो इस गणतंत्र दिवस पर बालों को ही रंग सकती हैं। जी हाँ, ऐसे में अगर आपके पास रंग बिरंगे आई शैडो पैलेट हैं तो इसमे से हरे, ऑरेंज और सफेद रंग के आई शैडो को बालों के आगे के कुछ हिस्सों पर लगाएं। ऐसा करने से आप अलग दिखेंगी और आपके बल भी खराब नहीं होंगे।

* देशभक्ति दिखाना है तो इस रिपब्लिक डे पर आई शैडो को तिरंगे के रंग से मैच कराएं। आप हरे, सफेद और ऑरेंज कलर के आई शैडो लगाए जो आपको खूबसूरत दिखाने के साथ ही ट्रेंडी लुक भी देंगे।

* रिपब्लिक डे के दिन आप तिरंगा रंग में रंगी ईयररिंग्स पहन सकती हैं। यह आपको कहीं भी बाजार में मिल जाएंगी।

गणतंत्र दिवस पर अपनाए ये लुक, नजर आएँगे सबसे अलग

'26 जनवरी को दिल्ली में फहराया जाएगा कश्मीर का झंडा..', SC के वकीलों को मिली धमकी

गणतंत्र दिवस परेड से क्यों हटाई गई नेताजी की झांकी ? कोलकाता हाई कोर्ट में पहुंचा मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -