ADG सहित उत्तराखंड के इन 6 पुलिसकर्मियों को मिलेगा 'राष्ट्रपति पुलिस पदक'
ADG सहित उत्तराखंड के इन 6 पुलिसकर्मियों को मिलेगा 'राष्ट्रपति पुलिस पदक'
Share:

देहरादून: ADG अभिनव कुमार को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान गणतंत्र दिवस पर प्रदान किया जाएगा। इनके अतिरिक्त पांच अफसरों एवं कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल के लिए चुना गया है। सराहनीय सेवा के लिए मेडल पाने वालों में चमोली के DSP धन सिंह तोमर, पुलिस मुख्यालय में तैनात DSP (एम) नंदन सिंह बिष्ट, पौड़ी के डीएसपी गणेश लाल, इंटेलिजेंस के इंस्पेक्टर महेश चंद चंदोला तथा सब इंस्पेक्टर विशेष श्रेणी चंपावत रमेश चंद भट्ट सम्मिलित हैं।

वही ADG अभिनव कुमार विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक पाने वाले उत्तराखंड के इकलौते अफसर हैं। अभिनव इस समय मुख्यालय में ADG प्रशासन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इससे पूर्व उन्होंने केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर रहते हुए कई जिम्मेदारियों को संभाला था। वह 1996 बैच के IPS अफसर हैं।

वही दून के रोचीपुरा निरंजनपुर देहरादून निवासी CISF सहायक कमांडेंट मधु सूदन सेमवाल को राष्ट्रपति मेडल के लिए चुना गया है। मधुसूदन सेमवाल ने अपने 35 साल के कार्यकाल में CISF के अतिरिक्त सीबीआई, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग व एनआईए में रहते हुए अहम सेवाएं प्रदान की हैं। इनकी NIA को स्थापित करने में अहम किरदार रहा है। वर्तमान में अपनी बटालियन से इनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर में रही है। सेमवाल की प्राथमिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय हरिद्वार तथा डीएवी कॉलेज देहरादून से हुई है। देहरादून निवासी DIG CRPF विमल कुमार बिष्ट को राष्ट्रपति का विशिष्ट पदक दिया जाएगा। 

ये हैं पहले मिले सम्मान:-
-2006 में डीजीपी द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित।
-2014 में विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा पदक।
-2016 में विशिष्ट कार्य के लिए उत्कृष्ट सेवा पदक।
-2017 में विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा पदक।
-2019 में राष्ट्रीय एकता दिवस पर उत्कृष्ट अनावरण के लिए सीएम द्वारा सम्मानित।
-2021 में विशिष्ट कार्य लिए उत्कृष्ट सेवा पदक।

फरवरी के महीने में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए यहाँ पूरी लिस्ट

अभी नहीं मिलेगा कड़ाके की ठंड से निजात, IMD ने जारी किया अलर्ट

-40 डिग्री तापमान में भी जवानों का 'जोश हाई', लद्दाख से हिमाचल तक लहराया तिरंगा.. Video

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -