गणतंत्र दिवस पर दिखाना है अपनी आँखों को खूबसूरत तो अपनाए यह तरीका
गणतंत्र दिवस पर दिखाना है अपनी आँखों को खूबसूरत तो अपनाए यह तरीका
Share:

आप सभी जानते ही होंगे कि भारत का सबसे बड़ा दिन गणतंत्र दिवस माना जाता है और इस दिन सभी धूम मचाने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसे में इस दिन लड़कियों को मेकअप ऐसा करना होता है कि वह तिरंगे के रंगों में रंगी नजर आए। अब आज हम लेकर आए हैं कुछ टिप्स जिससे आप अपनी आँखों को सजा सकती हैं। आइए जानते हैं।  

* मेकअप में आप अपनी आंखों को तिरंगे रंग में डालने के लिए केसर, हरा और सफेद रंग के आइशैडो और काजल ले सकती हैं। आप इन तीनों रंगों को मिलाकर आंखों की पलकों पर तिरंगा रंग दे सकती हैं और इसके लिए आप आइलाइनर से आँखों पर तीन लाइनें खींच लें और उसके बाद इसे तीन रंगों से भर लें। ऐसे आपकी आँखे खूबसूरत लग सकती है।

* अगर आपको एक ही आंख में तीन रंग करना मुश्किल लग रहा हो, तो एक आंख में केसर वहीं दूसरी में हरे रंग का आइशैडो लगा लें। अब इसके बाद सफेद रंग की बिंदी लगा लें। इससे आपका लुक काफी आकर्षक लगेगा।

* अगर आपको सिम्पल लुक चाहिए तो पलकों पर तीनों रंगों को लगाएं और इन्हें ब्लेन्ड कर दें। अब इसके ऊपर काले रंग का आइलाइनर लगाएं और विंग लुक दे दे। अगर आपको ज़्यादा ग्लैमरस आंखें पसंद हैं तो ब्लैक आइलाइनर की जगह ब्लू रंग लगा सकती हैं।

* अगर आपको आइशैडो नहीं पसंद तो आप तीन रंग का आइलाइनर भी लगा सकती हैं क्योंकि इसमें समय नहीं लगता और दिखने में भी आकर्षक दिखता है।

* आज के समय में हाइलाइटर काफी ट्रेंड में है। आप आंखों के अलावा अपने गालों पर भी तिरंगे रंग का इस्तेमाल कर सकती हैं और इसके लिए ऑरेंज, हरे और सफेद हाइलाइटर को मिक्स कर आप अपने गालों पर लगा सकती हैं।

गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली में बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात

repuliceday पर जम्मू की सुरक्षा कड़ी, चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस

Republic Day पर अपने बच्चों के लिए बनाए तिरंगा नूडल्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -