रिपब्लिक डे पर हाथ में तिरंगा लिए बहुत खुश नजर आए तैमूर
रिपब्लिक डे पर हाथ में तिरंगा लिए बहुत खुश नजर आए तैमूर
Share:

बीते कल भारत में गणतंत्र दिवस मनाया गया और इस दौरान कई सेलेब्स भी इसी जश्न में डूबे नजर आए। वहीं इस दौरान तैमूर अली खान खूब मस्ती में नजर आए। जी हाँ, बीते कल बॉलीवुड के इस स्टार किड को रिपब्लिक डे मनाते हुए देखा गया है और उस दौरान के कई फोटोज अब तेजी से वायरल हो रहे हैं। आपको बता दें कि इस दौरान तैमूर की हरकतों ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा और सभी उनके दीवाने हो गए। इस दौरान तैमूर कभी तो तिरंगा लहरते दिखे तो कभी मीडिया को जीभ चिढ़ाते नजर आए। उनकी सभी तस्वीरें अब तेजी से वायरल हो रहीं हैं।

आपको बता दें कि रिपब्लिक डे मनाने के लिए तैमूर अली खान ने पायजामा कुर्ता पहना था और वह काफी शानदार नजर आए थे। इस दौरान देसी लुक में तैमूर कमाल दिखाई दे रहे थे और उनका लुक दिल को छू लेने वाला था। आपको बता दें कि रिपब्लिक डे मनाने से पहले ही तैमूर अली खान खूब खुश नजर आए थे और इस दौरान के उनके कई फोटोज तेजी से वायरल हो रहे हैं।

बीते कल तैमूर अली खान गोद में सवारी करते नजर आए और गोद में चढ़ने के बाद भी तैमूर का मूड खराब दिखा। इस दौरान उन्होंने सभी को जीभ भी चिढ़ाई। तस्वीर में तैमूर के आसपास ढ़ेर सारे बच्चे हैं और वह आराम से तिरंगा संभालते दिखाई दे रहे हैं। इस सेलीब्रेशन के दौरान तैमूर अली खान हाथ में तिरंगा लेकर लहराते नजर आए और उनके इस अंदाज ने फैंस को तारीफ करने के लिए मजबूर ही कर दिया।

गणतंत्र दिवस के मौके पर ऋषि कपूर ने भारत सरकार से की ये मांग, सोशल मीडिया पर फिर हुए ट्रोल

अमिताभ और शशि कपूर के किरदार को लोग आज भी करते है याद, फिल्म को 45 साल हुए पुरे

ट्रेन में हुई तिग्मांशु धूलिया की भतीजी संग छेड़छाड़, कहा- 'किसी काम की नहीं हेल्पलाइन।।।'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -