बीफ है एक मात्र मसला : हर 13 भारतीय में से एक है गायहारी
बीफ है एक मात्र मसला : हर 13 भारतीय में से एक है गायहारी
Share:

नई दिल्ली : दादरी कांड के बाद गरमाए बीफ मामले में एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। नेशनल सैंपल सर्विस ऑफिस की रिपोर्ट के अनुसार, देश में लगभग 8 करोड़ लोग खाते है गाय या भैंस का मांस। सरल शब्दों में कहे तो हर 13 में से एक भारतीय गाय या भैंस का मांस खाता है।

अगर इन आंकड़ों को अलग-अलग समुदायों में बाँटकर के देखें तो देश में एक करोड़ 26 लाख हिन्दू, 6 करोड़ 35 लाख मुस्लिम, 65 लाख ईसाई और 9 लाख अन्य समुदाय के लोग गाय या भैंस के आहारी हैं।

वहीं गाय या भैंस के मांस की खपत के मामले में शीर्ष पांच राज्यों में मेघालय पहले स्थान पर है। उसके बाद लक्ष द्वीप, नागालैंड, सिक्किम और जम्मू-कश्मीर का नंबर आता है। मेघालय में सबसे अधिक 80.74 फीसदी, लक्ष्यद्वीप में 77.29 फीसदी, नागालैंड में 57.17 फीसदी, सिक्किम में 30.57 फीसदी और जम्मू-कश्मीर 30.44 फीसदी गाय या भैंस के मांस की खपत होती है। देश में 29 में से 24 राज्यों में गाय की हत्या व गो मांस के खाने पर प्रतिबंध है।

दूसरी ओर, अमेरिकी कृषि मंत्रालय के 2011 की रिपोर्ट की मानें तो भारत में गाय और भैंस के मांस की खपत से ज्यादा निर्यात में तेजी से वृध्दि हुई है। अगर अमेरिकी कृषि मंत्रालय के 2011 के आंकड़ों पर गौर करें तो भारत में मांस की खपत से ज्यादा निर्यात तेजी से बढ़ा है।  

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -