झारखंड चुनाव से पहले भाजपा प्रत्याशियों को लेकर सामने आई एक रिपोर्ट, जिसने उड़ा दिए सबके होश
झारखंड चुनाव से पहले भाजपा प्रत्याशियों को लेकर सामने आई एक रिपोर्ट, जिसने उड़ा दिए सबके होश
Share:

रांची: झारखंड में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में सबसे ज्यादा 'करोड़पति' उम्मीदवार सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हैं। पहले चरण में 13 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। भाजपा और झारखंड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक (जेवीएम-पी) ने सभी 13 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और राजद ने क्रमश: छह, चार और तीन सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए हैं। झामुमो, कांग्रेस और राजद का राज्य विधानसभा चुनाव में गठबंधन कर चुनाव लड़ रही हैं।

प्रथम चरण में, भाजपा के 13 प्रत्याशियों में से 10 'करोड़पति' हैं। डाल्टनगंज सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के.एन. त्रिपाठी सबसे रईस उम्मीदवार हैं। उनकी संपत्ति 53 करोड़ रुपये की है। सबसे गरीब प्रत्याशी जेवीएम-पी के हैं। मनिका सीट से लड़ रहे राजपाल सिंह के पास सिर्फ 8.71 लाख रुपये की संपत्ति है। जेवीएम-पी और कांग्रेस में से सात और पांच प्रत्याशी करोड़पति हैं। जेवीएम-पी के 13 उम्मीदवारों में से पांच दागी हैं या विभिन्न आपराधिक मुकदमों का सामना कर रहे हैं।

पांकी सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी शशि भूषण मेहता पर एक शिक्षक की हत्या समेत 11 आपराधिक केस दर्ज हैं। वह रांची में एक स्कूल चलाते हैं। चुनाव के ऐलान से पहले वह भाजपा में शामिल हो गए थे। उनके भाजपा में शामिल होने पर काफी ड्रामा हुआ था। भाजपा, आजसू और जेवीएम-पी ने एक-एक महिला प्रत्याशी चुनावी दंगल में उतारे हैं और कांग्रेस, झामुमो और राजद गठबंधन ने पहले चरण में किसी महिला प्रत्याशी को नहीं उतारा है।

इमरान खान के खिलाफ पाकिस्तान में प्रदर्शन तेज, विद्यार्थियों ने सड़क पर उतरकर की नारेबाजी

अयोध्या मामला: ओवैसी ने सुप्रीम कोर्ट पर फिर उठाए सवाल, फैसले को बताया- पूर्णतया अन्याय

गाँधी परिवार से SPG सुरक्षा वापस लिए जाने को लेकर संसद में हंगामा, लगे 'वी वांट जस्टिस' के नारे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -