किराया मांगने पर मकान मालिक को मारी गोली
किराया मांगने पर मकान मालिक को मारी गोली
Share:

नोएडा : मकान मालिक के किराया मांगने पर पीसीआर वैन चलाने वाले एक शख्स ने तमंचे से गोली मार दी। घायल मकान मालिक को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर है। घायल के पिता ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वाजिदपुर गांव में संजय पुत्र वेदप्रकाश रहते हैं। संजय (46) ने किराये पर कमरे दे रखे हैं। उनके मकान में ही एटा का रहने वाला राजीव यादव रहता है। राजीव पीसीआर वैन पर प्राइवेट चालक है। वह इन दिनों सेक्टर-20 थानाक्षेत्र में चलने वाली पीसीआर-8 पर तैनात है।

घायल संजय के पिता वेदप्रकाश ने आरोप लगाया कि राजीव उनके मकान में दो साल से साढ़े तीन हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर रहता है। सोमवार रात करीब 9 बजे संजय किराया लेने राजीव के पास गया था। किराया देने में आनाकानी करने पर दोनों में नोकझोंक हुई। इसी बीच राजीव ने संजय को तमंचे से गोली मार दी। गोली सीने में लगी। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से संजय को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पुलिस ने राजीव को गिरफ्तार कर लिया।

घायल के पिता वेदप्रकाश की तहरीर पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है। एसपी सिटी दिनेश यादव पुलिस ने दावा किया कि राजीव ने तमंचे से संजय को गोली मारी। शराब के नशे में तमंचे से अचानक गोली चल गई। बड़ा सवाल यह है कि आखिरकार पीसीआर चालक के पास तमंचा कहां से आया चुकी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -