साहित्यकार अनंत का निधन हुआ
साहित्यकार अनंत का निधन हुआ
Share:

नैनीताल :  यहां के सुप्रसिद्ध लेखक एवं साहित्यकार दयानंद अनंत का निधन हो गया। उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। अपने 88 वर्ष के जीवन में अनंत ने कई पुस्तकों का लेखन किया था। उनके निधन पर साहित्यकारों व गणमान्य नागरिकों ने शोक व्यक्त किया है।

उत्तराखंड में अनंत का काफी नाम रहा है। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व सर्वोपरि रहा, वहीं उन्होंने अपने लेखों व पुस्तकों से देश भर में विशिष्ट पहचान बनाई थी। अनंत का जन्म 1929 में हुआ था और नैनीताल में ही उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा ग्रहण की थी। उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिये अनंत लखनउ गये थे।

परिजनों के अनुसार उन्होंने कई कथाओं को तो लिखा ही अन्य भाषाओं में भी हिन्दी का अनुवाद उनके द्वारा किया गया था। वे अपने जमाने में पत्रकार के रूप में भी प्रसिद्ध रहे है। दिल्ली से 1980 के दशक में अनंत ने पर्वतीय टाइम्स नामक अखबार का प्रकाशन किया था।

लेखकों का अपमान, सम्मान लेने से इनकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -