अंडरआर्म्स का कालापन दूर करते हैं ये उपाय
अंडरआर्म्स का कालापन दूर करते हैं ये उपाय
Share:

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है. इस मौसम में ज़्यादातर लड़कियां स्लीवलेस कपड़ों में नजर आने लगती हैं. कुछ लड़कियों के अंडरआर्म्स नेचुरल रूप से साफ होते हैं. पर कुछ लड़कियां अपने अंडरआर्म्स के कालेपन के कारण स्लीवलेस कपड़े नहीं पहन पाती हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आप अपने अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर कर सकती हैं. 

1- अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए आलू, नींबू और खीरे का रस निकाल लें. अब इसे अपने अंडरआर्म्स पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें. बाद में इसे ठंडे पानी से धो लें. ऐसा करने से आपके अंडरआर्म्स का कालापन दूर हो जाएगा. 

2- बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी मिलाकर अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं. अब हल्के हाथों से अपने अंडरआर्म्स की मसाज करें. आप चाहे तो इसमें गुलाबजल भी मिला सकते हैं. 

3- एक चम्मच दूध में एक चम्मच दही मिलाकर अपने  अंडरआर्म्स पर लगाएं. नियमित रूप से ऐसा करने से आपके अंडरआर्म्स का कालापन दूर हो जाएगा. 

4- रोजाना नहाने से पहले नींबू को अपने अंडरआर्म्स पर लगाकर रगड़ें. निंबू के अंदर प्राकृतिक ब्लीच मौजूद होते हैं जो अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करते हैं.

 

ये फूड्स बना सकते हैं आपके रंग को सांवला

स्किन की सभी समस्याओं को दूर करते हैं हरी धनिया के पत्ते

गुड़ के फेस पैक से पाएं खूबसूरत ग्लोइंग और चमकदार त्वचा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -