सफलता के लिए याद रखें ये विदुर नीति
सफलता के लिए याद रखें ये विदुर नीति
Share:

महाभारत में विद्वान विदुर ने कई नीतियों के बारे में बताया है। वे नीतियां न सिर्फ उस समय में उपयोगी थीं, बल्कि आज भी बहुत महत्व रखती हैं। अगर उन नीतियों का ध्यान रखा जाए, तो मनुष्य किसी भी परेशानी का हल आसानी से पा सकता है। विदुर ने ऐसी ही 4 बातों के बारे में बताया है, जिनका ध्यान रखने पर मनुष्य किसी भी काम या कला में एक्सपर्ट बन सकता है।

निश्चित्य यः प्रक्रमते , नान्तर्वसति कर्मणः ।
अवन्ध्यकालो वश्यात्मा , स वै पण्डित उच्यते ।।

जो कार्य आरम्भ करने के पहले निश्चय कर लेता है ,कार्य करने के बीच मे रुकता नही है, अपने अमूल्य समय को व्यर्थ नही गँवाता, और अपने मन को काबू मे रखता है। वही विद्वान या पण्डित है। विदुर के अनुसार, किसी भी काम में सफलता हासिल करने के लिए उसे शुरू करने से पहले उसके बारे में पूरी तरह से तैयारी कर लें और उसे सफल करने के निश्चय करें।

किसी भी कारण से काम को न रोकें

काम को शुरू करने पर किसी भी कारण से उसे बीच में न छोड़े। यह सफलता में सबसे बड़ी रुकावट होती है। इसलिए, चाहे कारण कोई भी हो, काम को पूरा किये बिना उसे नहीं छोड़े। समय की कीमत को समझ समय को व्यर्थ करने वाला मनुष्य कभी सफलता नहीं पा सकता। इसलिए अगर आप किसी कला या काम में सफल होना चाहते हैं तो किसी भी अन्य गतिविधि में समय बर्बाद न करें।

लाल रंग होता है सम्मान का

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -