होंठों पर आ गई है सूजन तो लगाए शहद, जानिए अन्य घरेलू नुस्खे
होंठों पर आ गई है सूजन तो लगाए शहद, जानिए अन्य घरेलू नुस्खे
Share:

होंठों पर सूजन आने की समस्या कई लोगों को होती है और इसके चलते खाना खाते हुए या बोलते हुए बहुत परेशानी उठानी पड़ती है। जी दरअसल सूजन आना वैसे तो सामान्य बात है और यह शरीर के किसी भी हिस्से में कई कारणों से आ सकती है। वहीं सूजे और फूले हुए होंठ देखने में खराब लगते हैं और यह कई बार होंठ पर चोट लगने से, किसी कीड़े के काटने से या इंफेक्शन की वजह से हो सकते हैं। इसके अलावा कई बार अचानक सुबह नींद से जागने पर होंठों का रंग बदला हुआ और उनमें दर्द महसूस हो सकता है। वैसे सूजे हुए होंठों के लिए घर में ही कई चीजें जैसे शहद, बर्फ की सिकाई और कोकोनट ऑयल मौजूद है। जिनका इस्तेमाल करके सूजे होंठों की परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है। आज हम आपको घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं।

किन कारणों से आ सकती है होठों पर सूजन :
-डिहाइड्रेशन के कारण
-वायरल इंफेक्शन के कारण
-खराब या एक्सपायर्ड प्रोडक्ट के इस्तेमाल से
-किसी इंसेक्ट के काटने से
-एलर्जिक फूड खाने से
-मौसम बदलने के कारण
-पोषक तत्वों की कमी के कारण


बर्फ की सिकाई- सूजे होंठों पर बर्फ से सिकाई करना काफी फायदेमंद होता है। जी दरअसल बर्फ होंठों पर ब्लड सर्कुलेशन को मेंटेन करने में मदद करता है और इससे होंठों पर दर्द में भी राहत मिल सकती है। आप एक कॉटन के कपड़े में बर्फ का टुकड़ा लेकर दिन में कई बार सिकाई करें।

शहद- शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो त्वचा की खुजली और जलन को शांत करने में कारगर साबित हो सकते हैं। आप सूजे हुए होंठों पर कॉटन की मदद से शहद लगाकर 30 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

कोकोनट ऑयल- कोकोनट ऑयल में लॉरिक एसिड मौजूद होता है जो स्किन से बैक्टीरिया को हटाकर उसे पोषण देता है। होंठों के सूजने पर कोकोनट ऑयल से मसाज करें।

एप्पल साइडर विनेगर- एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब के सिरके में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सूजे हुए होंठों के लिए अच्छा होता है। आप विनेगर को दोगुनी मात्रा में पानी के साथ मिलाकर होंठों पर लगाएं और 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

दो मुंहे बालों से हैं परेशान तो शहद के साथ लगाए ये चीज

इस एक चीज को लगाते ही तेजी से बढ़ेंगे नाख़ून, टूटना भी होगा मुश्किल

डाइट में शामिल करें ये चीजें, टूटकर निकल जाएगी पथरी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -