चेहरे के Open Pores को बंद कर देंगे ये होममेड फेसपैक
चेहरे के Open Pores को बंद कर देंगे ये होममेड फेसपैक
Share:

धूल-मिट्टी, बढ़ता प्रदूषण और मंहगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स चेहरे पर लगाने से कई तरह की त्वचा संबंधी समस्या होना शुरू हो जाती हैं। जी हाँ और इन्हीं सभी समस्याओं में से एक ओपन पोर्स है। आपको बता दें कि चेहरे पर ओपन पोर्स के कारण पिंपल्स, ब्लैकहेड्स और एक्ने जैसी परेशानियां हो सकती हैं। हालाँकि इस समस्या से आप राहत पाना चाहते हैं तो इन टिप्स को अपना सकते हैं।

हल्दी- इसके लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में हल्दी डालें। अब हल्दी में गुलाबजल मिलाएं । दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद त्वचा पर लगाएं। 5-10 मिनट के बाद चेहरा सादे पानी से धो लें। अब इस फेसपैक का इस्तेमाल आप हफ्ते में 2-3 बार कर सकते हैं।

दीपिका पादुकोण ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज

ओट्स फेसपैक- इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आप ओट्स को पीसकर इसका पाउडर तैयार कर लें। अब नींबू का रस, शहद और गुलाबजल मिलाएं। इसके बाद सारी चीजों को मिक्स करके एक स्क्रब तैयार कर लें। अब तैयार स्क्रब को त्वचा पर लगाएं। इसके करीब 15-10 मिनट के बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें।

बेसन और दही से तैयार फेसपैक- इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में दही डालें। अब इसमें बेसन और हल्दी अच्छे से मिला लें। इसके बाद दोनों चीजों को मिक्स करके त्वचा पर लगाएं। अब 10-15 मिनट के बाद चेहरा सादे पानी से धो लें।

उम्र की रफ्तार को रोक देंगी ये आदतें, आज से अपनाए

केला- आप केले के छिलके के साथ चेहरे की मसाज करें। करीब 5-10 मिनट तक मसाज करने के बाद चेहरा सादे पानी से धो लें।

पपीता- सबसे पहले पपीते का गुद्दा एक कटोरी में डालें। इसके बाद इसमें नींबू का रस मिलाएं। अब नींबू का रस मिलाने के बाद इसमें शहद मिलाएं। इसके बाद सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें। अब तैयार पेस्ट 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। वहीं तय समय के बाद चेहरा सादे पानी से धो लें।

नाक के ब्लैकहेड्स हटा देंगे ये टिप्स, आज ही अपनाए

इंस्टा रील्स बनाने वालों की खुशियों पर लगे चार चाँद, इंस्टाग्राम दे रहा लाखों कमाने का मौका

दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल हुई दीपिका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -