नवरात्रि के पहले दिन परिवार संग मुंबा देवी मंदिर पहुंचे उद्धव ठाकरे
नवरात्रि के पहले दिन परिवार संग मुंबा देवी मंदिर पहुंचे उद्धव ठाकरे
Share:

कोविड-19 महामारी के कारण लगभग छह महीने तक बंद रहने के बाद महाराष्ट्र में धार्मिक स्थल दोबारा खुल चुके हैं। आप सभी को बता दें कि मुंबई तथा अन्य स्थानों पर मंदिरों और मस्जिदों में सुबह से ही श्रद्धालुओं को देखा गया। ऐसे में नवरात्र के पहले दिन धार्मिक स्थलों के खुलने के साथ ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे और दोनों बेटे आदित्य और तेजस यहां सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर मुंबा देवी के मंदिर गए और देवी के दर्शन किये। जी हाँ, इस दौरान सभी मास्क लगाए सामाजिक दूरी का पालन करते हुए नजर आए। ऐसे ही श्रद्धालु भी नजर आए।

आप देख सकते हैं ठाकरे परिवार ने भी मास्क लगा कर और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मुंबा देवी मंदिर में दर्शन किये। इस दौरान सभी ने यहाँ लगभग आधे घंटे बिताए। वहीं मुख्यमंत्री के साथ मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर भी मौजूद रहीं। इस दौरान दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री ने लोगों को नवरात्र की शुभकामनाएं दी। जी दरअसल उन्होंने कहा, “कोविड-19 के मद्देनजर प्रार्थना स्थल पर स्वास्थ्य नियमों का पालन करना सभी का दायित्व है।” वहीं आगे मुख्यमंत्री ने कहा, 'उन्होंने कोरोना वायरस जनित महामारी को पूरी तरह समाप्त करने के लिए मुंबा देवी से प्रार्थना की।'

आप सभी को बता दें कि राज्य में आज यानी गुरूवार को मुंबई के अलावा अन्य स्थानों पर भी धार्मिक स्थल पुनः खुले। वहीं दूसरी तरफ ठाणे में भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य निरंजन डावखरे प्रसिद्ध घंटाली देवी के मंदिर गए और दर्शन किये। यहाँ पारंपरिक परिधान में अनेक श्रद्धालु भी दर्शन करने मंदिर पहुंचे। वहीं पालघर जिले के डहाणू में महालक्ष्मी मंदिर और वसई में वज्रेश्वरी मंदिर में सांगीतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

महाराष्ट्र में बढ़ रहे कोरोना के केस, BMC बोली- 'हमें सतर्क रहना होगा'

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री से संबंधित कंपनियों पर IT की रेड

शाहरुख खान के बेटे आर्यन के सपोर्ट में आया बॉलीवुड का ये मशहूर सितारा, लिखा ओपन लेटर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -