रिलायंस यहाँ बना रही है विश्व का सबसे बड़ा चिड़ियाघर, होगा बहुत ही खास
रिलायंस यहाँ बना रही है विश्व का सबसे बड़ा चिड़ियाघर, होगा बहुत ही खास
Share:

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड गुजरात के जामनगर में विश्व का सबसे बड़ा चिड़ियाघर बनाने की परियोजना पर कार्य कर रहा है। माना जा रहा है कि आगामी 2 वर्षों में यह बनकर आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। वही दावा है कि यह विश्व का सबसे बड़ा चिड़ियाघर है। इसमें सभी प्रजातियों के जानवरों, पक्षियों तथा सरीसृप जीवों को रखा जाएगा। यहां जानवर भारत तथा विश्व के अलग-अलग भागों से लाए जाएंगे। इस परियोजना को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एमडी मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी देख रहे हैं।  

यह चिड़ियाघर 280 एकड़ में बनाया जाएगा। जामनगर में जहां रिलायंस रिफाइनरी है उसी के समीप मोती खावड़ी के पास चिड़ियाघर को बनाया जाएगा। इस वर्ष लॉकडाउन तथा COVID-19 के कारण इस प्रोजेक्ट में थोड़ी देरी हुई है। किन्तु आगामी 2 वर्षों में यह प्रोजेक्ट बनकर पूरी प्रकार से तैयार हो जाएगा। रिलायंस के कॉर्पोरेट अफेयर डायरेक्टर परिमल नाथवानी का कहना है कि इस परियोजना को ग्रीन्स जियोलॉजिकल रेस्क्यू तथा रिहैबिलिटेशन किंगडम नाम दिया गया है। केंद्र एवं राज्य सरकार के सभी विभागों की मंजूरी भी ली जा चुकी है। 

चिड़ियाघर में सभी जानवरों के लिए भिन्न-भिन्न सेक्शन होंगे। इसमें फॉरेस्ट ऑफ इंडिया, फ्रॉग हाउस इंसेक्ट, लाइव ड्रैगन लैंड, एग्जॉटिका आईलैंड, वाइल्ड ट्रेल्स ऑफ गुजरात, एक्वेटिक किंगडम के नाम से सेक्शन बनाए जाएंगे। यहां जानवरों को उस प्रकार का वातावरण दिया जाएगा जो उनके रहने के लिए अनुकूल हो। सतह ही जानवरों की प्रजातियों की बात करें तो बार्किंग डियर्स, फिशिंग कैट्स, स्लोथ बीयर्स (भालू), भेड़िये, कोमोडो ड्रैगंस जैसे प्रमुख आकर्षण होंगे। इसके अतिरिक्त अफ्रीकी शेर, जगुआर (तेंदुआ), चीता, 20 जिराफ, 12 शुतुरमुर्ग, अफ्रीकी हाथी, सारंग जैसे जानवर भी होंगे। ऐसे ही फ्रॉग हाउस में लगभग 200 भिन्न-भिन्न तो वहीं एक्वेटिक किंगडम में 350 प्रकार की मछलियां उपस्थित होंगी।

थमी कोरोना की रफ़्तार, रिकवरी दर में हुआ इजाफा

सोनिया गांधी की चिट्ठी से महाराष्ट्र सरकार में टकराव, कांग्रेस को पड़ सकती है भारी

अंतर्कलह को खत्म करने के लिए कांग्रेस ने की अहम बैठक, गायब रहे राहुल के 'आंख-कान'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -