कोरोना की चपेट में आए अनंत अंबानी ? रिलायंस समूह ने दी बड़ी अपडेट
कोरोना की चपेट में आए अनंत अंबानी ? रिलायंस समूह ने दी बड़ी अपडेट
Share:

मुंबई: देश के रईस कारोबारियों में शामिल मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के कोरोना संक्रमित होने की खबर पर अंबानी समूह की प्रतिक्रिया सामने आई है। अंबानी ग्रुप ने इस खबर को सिरे से नकार दिया है।  बता दें कि, अनंत अंबानी के कोरोना संक्रमित पाए जाने की ख़बरें मीडिया में आई थी। इस बात पर भी चिंता जाहिर की गई थी कि एक दिन पहले ही यानी 1 सितंबर को महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, अंबानी परिवार के मुंबई स्थित आवास एंटीलिया पर श्री गणेश का दर्शन करने के लिए गए थे। इस दौरान फडणवीस की पत्नी अमृता भी उनके साथ मौजूद थीं। 

हालांकि, अब अंबानी समूह ने अनंत को कोरोना होने की खबर को सिरे से खरिज कर दिया है। अंबानी समूह की तरफ से यह स्पष्ट कहा गया है कि अनंत अंबानी कोरोना संक्रमित नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि, इससे पहले यह खबर आई थी कि कल यानी शुक्रवार रात को ही अनंत अंबानी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए एचएन रिलायंस अस्पताल ले जाया गया। यहां हुई जांच की रिपोर्ट में वे कोरोना संक्रमित पाए गए। मगर, रिलायंस समूह ने इस खबर को ख़ारिज कर दिया है।

बता दें कि, देशभर के साथ मुंबई में इन दिनों गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। इस अवसर पर बड़े-बड़ों से लेकर आम लोग एक दूसरे से मिलने और उनके घर पर स्थापित किए गए गणपति बप्पा के दर्शन के लिए जा रहे हैं। मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आवास एंटीलिया में भी प्रति वर्ष गणपति बप्पा विराजमान होते हैं। इस बार भी उनके आवास पर नेता, अभिनेता और सेलिब्रिटी पहुंच रहे हैं। सीएम एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी इसी सिलसिले में उनके आवास पर पहुंचे थे।  

पटना के 'लाठीबाज' ADM दोषी करार, 7 दिन में जवाब नहीं दे पाए तो होगा एक्शन

'ईदगाह मैदान में गणेश उत्सव ने हमें परेशान कर दिया, कोर्ट जाएंगे..', इस्लामी संगठन की धमकी

50 बुलडोज़र, 1200 जवान.., असम में अवैध कब्जे पर हिमंता सरकार का एक्शन जारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -