आंध्र प्रदेश से राज्यसभा जाएंगे रिलायंस ग्रुप प्रेसीडेंट परिमल नाथवानी
आंध्र प्रदेश से राज्यसभा जाएंगे रिलायंस ग्रुप प्रेसीडेंट परिमल नाथवानी
Share:

विशाखपत्तनम: रिलायंस समूह के प्रेसीडेंट परिमल नाथवानी अब आंध्र प्रदेश कोटे से उच्च सदन में जाएंगे. नाथवानी इससे पहले झारखंड कोटे से राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं. पिछले दो बार से वह झारखंड कोटे से राज्यसभा संसद बने हैं. उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (अजसु) का समर्थन प्राप्त था. किन्तु इस बार उनके झारखंड से सांसद बनने की गुंजाइश नहीं थी, क्योंकि वहां पर झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस का गठबंधन सत्ता में है.

रविवार को परिमल नाथवानी ने ट्वीट करते हुए खुद ही इस बात की जानकारी दी है कि वो आंध्र प्रदेश कोटे से राज्यसभा पहुंचेंगे. उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'मैं मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मुझे आंध्र प्रदेश से राज्यसभा सांसद उम्मीदवार के तौर पर चुना. मैं राज्य की जनता की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं.'

आपको बता दें कि, परिमल नाथवानी ने इस बार राज्यसभा सदस्य बनने के लिए आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी का सहारा लिया है. इस बार वो YSR कांग्रेस के समर्थन से राज्यसभा में बतौर निर्दलीय प्रत्याशी जाएंगे. उल्लेखनीय है कि आंध्र प्रदेश की 175 सदस्यों की विधानसभा में YSR कांग्रेस के 157 विधायक हैं. इसलिए राज्य में रिक्त हो रही सभी चारों सीटें YSR कांग्रेस को ही मिलेंगी.

मध्यप्रदेश के सियासी संकट पर बोले शिवराज, कहा- हमें सरकार गिराने में कोई रुचि नहीं

कोरोना का खौफ, ईरान ने रिहा किए 70 हज़ार कैदी

कमलनाथ की कुर्सी पर लटकी तलवार, मामूली बहुमत पर टिकी है सरकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -