एक बार फिर सबसे अमीर लोगों में शुमार मुकेश अंबानी
एक बार फिर सबसे अमीर लोगों में शुमार मुकेश अंबानी
Share:

नईदिल्ली। लोकप्रिय उद्योगपति और रिलायंस उद्योग के प्रमुख मुकेश अंबानी ने फ़ोर्ब्स पत्रिका की सबसे अमीर लोगों की सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त कर लिया है। उनकी नेटवर्थ लगभग 38 अरब डाॅलर जिसे भारतीय मुद्रा में 2.8 लाख करोड़ रूपए आंका जाता है, के अंक तक पहुंच गई है। वे लगातार 10 वर्षों से सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल होते आ रहे हैं। इस बार उन्होंने इस स्थान को प्राप्त करने में पिछले वर्ष की तुलना में दो स्थान की तरक्की की।

हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर फ़ोर्ब्स का अलग ही मत है। फ़ोर्ब्स  ने यह जताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक प्रयोगों का भारत के अरबपतियों पर आंशिक असर ही हुआ है। अमीरों के क्रम में अनिल धीरूभाई अंबानी उद्योग समूह के प्रमुख अनिल अंबानी करीब 45 वें क्रम पर शामिल हुए हैं। उनकी संपत्ति 3.15 अरब डाॅलर आंकी गई। बीते वर्ष वे 32 वें और 2015 में 29 वें क्रम पर थे। फोब्र्स की सूची को लेकर सबसे बड़े आश्चर्य की बात यह है कि पतंजलि आयुर्वेद ने सभी को पीछे छोड़ते हुए बाजी मार ली है।

पतंजलि आयुर्वेद के आचार्य बालकृष्ण को फ़ोर्ब्स  ने 6.55 अरब डाॅलर अर्थात 43 हजार करोड़ रूपए की संपत्ति के साथ 19 वां स्थान दिया है। यह वर्ष इस लिहाज से उनके लिए बेहतर रहा। विप्रो के अजीम प्रेमजी को फ़ोर्ब्स ने दूसरा स्थान दिया है। उनकी नेटवर्थ 19 अरब डाॅलर है। दवा निर्माता कंपनी सन फार्मा के दिलीप सांघवी 12.1 अरब डाॅलर की संपत्ति के साथ करीब 9 वें क्रम पर हैं।

बीते वर्ष उनका क्रम 48 वां था। सूची में पहली बार शामिल होने वालों में नुस्ली वाडिया 5.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 25वें स्थान पर रहे हैं। पहली बार शामिल होने वाले शीर्ष पांच अमीरों में ई.गवर्नेंस समाधान देने वाली कंपनी वक्रांगी के दिनेश नंदवाना 1.72 अरब डॉलर के साथ 88वें,मोबाइल वॉलेट पेटीएम के विजय शेखर शर्मा 1.47 अरब डॉलर के साथ 99वें तथा यस बैंक के राणा कपूर 1.46 अरब डॉलर के साथ 100 वें स्थान पर रहे हैं।

वरिष्ठ निवेशक राधाकिशन दमानी मार्च में अपनी कंपनी डीमार्ट की सूचीबद्धता के कारण सूची में फिर से स्थान बनाने में कामयाब रहे हैं। उनकी संपत्ती 9.3 अरब डाॅलर की है और उन्हें फ़ोर्ब्स  ने 12 वें स्थान पर रखा है।

3 साल नहीं 1 साल में भी JIO PHONE को कर सकते हो वापस

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2017: 20,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी एयरटेल इस साल

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2017: अंबानी ने इंटरनेट डेटा को बताया Oxygen

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -