अर्जुन और परिणीति की फिल्म
अर्जुन और परिणीति की फिल्म "संदीप और पिंकी फरार" की रिलीज़ डेट टली
Share:

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की आगामी फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' साल 2017 में बनायीं गयी थी और ये 2018 में रिलीज़ होने वाली थी, किन्तु किसी कारणवश फिल्म आज तक रिलीज नहीं हो पाई, मगर हाल ही में मेकर्स ने अनाउंस किया था कि फिल्म अब फाइनली 20 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं। किन्तु एक बार फिर कोरोना वायरस के चलते फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है।

हालाँकि, फिल्म की अगली रिलीज़ डेट का ऐलान नहीं किया गया है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। परिणीति फिल्म में संदीप के रोल में नजर आएंगी और वहीं अर्जुन कपूर, पिंकी के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में अर्जुन एक हरियाणवी पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते दिखाई देगें और परिणीति एक महत्वकांक्षी कॉर्पोरेट लड़की का रोल करती नजर आएंगी।

फिल्म को दिबाकर बनर्जी ने निर्देशित किया है। दिबाकर ने इससे पहले डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी, खोसला का घोसला, और ओए लकी लकी ओए ! जैसे हिट फिल्में बनाई हैं। इससे पहले भी अर्जुन और परिणीति एक-दूसरे के साथ यश राज की फिल्म इश्क़ज़ादे (2012) में काम कर चुके हैं, दोनों ने इस मूवी से ही बॉलीवुड जगत में कदम रखा था और इसके बाद दोनों 2018 में नमस्ते इंग्लैंड में भी साथ दिखाई दिए थे।

मलंग की सक्सेस पार्टी में दिशा का अंदाज दिखा सबसे अलग

Angrezi Medium Social Reaction: इरफान खान का फैंस ने किया जोरदार स्वागत

Angrezi Medium Review: सितारों को काफी पसंद आई इरफ़ान की फिल्म, बोले- Must Watch

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -