रेखा को सैंडल से मारने दौड़ी थीं विनोद मेहरा की माँ, जानिए क्या था किस्सा?
रेखा को सैंडल से मारने दौड़ी थीं विनोद मेहरा की माँ, जानिए क्या था किस्सा?
Share:

बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकीं रेखा (भानुरेखा गणेसन) का आज जन्मदिन है। सदाबहार अभिनेत्री के नाम से मशहूर होने वाली रेखा आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहीं हैं। 66 साल की होने के बाद भी रेखा की खूबसूरती में कोई दाग नहीं लगा है वह आज भी जवान है। वैसे आज हम आपको बताने जा रहे हैं उनसे जुड़ा वो किस्सा जब उन्हें चप्पल खानी पड़ी थी। जी हाँ, दरअसल रेखा के जीवन पर एक किताब लिखी गई है जो यासिर उस्मान ने लिखी है। इस किताब का नाम 'रेखा: द अनटॉल्ड स्टोरी' है जिसने कई हैरान करने वाली घटनाएं सामने लाईं हैं। कहा जाता है मुंबई के महबूब स्टुडियो में पहली फिल्म 'अंजाना सफर' की शूटिंग के वक्त फिल्म के डायरेक्टर राजा नवाठे और एक्टर विश्वजीत चटर्जी ने मिलकर रेखा के लिए एक साजि‍श रची थी।

उस समय राजा के एक्‍शन कहते ही विश्वजीत ने रेखा को पकड़ लिया था और उन्हें एकतरफा चुंबन देने लगे थे। उस समय रेखा को इस किस के बारे में कुछ नहीं बताया गया था और इससे रेखा नाराज भी हो गईं थीं। वह उस समय सेट पर जमकर रोईं भी थीं। वैसे रेखा के ऊपर लिखी गई किताब में बताया गया है 'जब रेखा के कथित पति विनोद मेहरा उन्हें अपने घर ले गए, तो विनोद की मां ने रेखा को बाहर निकाल दिया। रेखा दरवाजे पर खड़ी थीं और विनोद की मां उन्हें भला-बुरा कह रही थीं। विनोद ने मामला संभालने की कोशिश की, लेकिन रेखा की सास नहीं मानी। उन्होंने अपना सैंडल उतारा और रेखा को मारने के लिए आगे बढ़ीं।'

कहा जाता है उस समय रेखा वहां से अपने घर लौट गईं थीं और विनोद से दोबारा नहीं मिली। वैसे बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि रेखा ने मुकेश अग्रवाल से शादी की थी। दोनों अपनी शादी के बाद बड़े खुश थे लेकिन फिर दोनों का रिश्ता बिखरने लगा। कुछ ही समय बाद मुकेश ने रेखा का दुपट्टा गले में बांधकर आत्महत्या कर ली। वैसे अब रेखा सिंगल हैं लेकिन उन्हें मांग में सिन्दूर लगाए और मंगलसूत्र पहने देखा जाता है।

बॉलीवुड में होने वाली मौतों पर पायल घोष ने कसा तंज, बोली- 'सबसे बड़ा रुपैया'

खुद के कारण मिर्जापुर 2 को बायकॉट होते देख अली फजल ने कही यह बात

'लक्ष्मी बॉम्ब' ट्रेलर रिलीज से पहले सामने आया अक्षय-कियारा का अफगानी लुक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -