रेखा और भीमलाल आर्य की विधायकी छीनी
रेखा और भीमलाल आर्य की विधायकी छीनी
Share:

देहरादून : सोमेश्वर विधायक रेखा आर्य और घनसाली विधायक भीमलाल आर्य पर इन दिनों संकट गहरा गया है दरअसल इनकी सदस्यता समाप्त कर दी गई है। विधानसभा के अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने दोनों ही पक्षों को सुनने के बाद दोनों ही सदस्यों की सदस्यता समाप्त करने का निर्णय ले लिया। इस तरह से विधायकों को दलबदल कानून के तहत बर्खास्त करने के बाद विधानसभा में विधायक 59 रह गए हैं।

उल्लेखनीय है कि पहले भी कांग्रेस के 9 बागी विधायकों पर कार्रवाई हो चुकी है। सोमेश्वर विधायक रेखा आर्य और घनसाली विधायक भीमलाल आर्य ने विगत 10 मई को फ्लोर टेस्ट के तहत पार्टी व्हिप का उल्लंघन किया। सोमेश्वर विधायक रेखा आर्य ने कांग्रेस और विधायक भीमलाल आर्य ने भाजपा से विरोध कर क्राॅस वोटिंग कर दी थी।

भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख सचेतक और विधायक मदन कौशिक द्वारा विधायक भीमलाल आर्य के विरूद्ध कांग्रेस की मुख्य सचेतक डाॅ. इंदिरा हृदयेश की ओर से विधायक रेखा आर्य के विरूद्ध दलबदल कानून के अंतर्गत याचिका दायर कर दी थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -