फलों के रस सेवन से निखारे अपना सौंदर्य
फलों के रस सेवन से निखारे अपना सौंदर्य
Share:

हमेशा सुन्दर, और जवान बने रहने की मृगतृष्ना किसे नहीं होती ? मनुष्य की ऐसी अंतहीन चाह ने न जाने हमें कितने ही शोध करने की प्रेरणा दी है | स्वयं को सुन्दर, स्वस्थ, निरोगी और ऊर्जावान बनाये रखने में हमारे द्वारा लिया गया भोजन और ठोस आहार जितना ज़रूरी है, उतना ही अहम् है तरल पदार्थ में फलों के रस सेवन का| फलों में भांति भांति के विटामिन्स, मिनरल्स,और खनिज लवण भरपूर मात्रा में होते है, इसके सेवन से शरीर स्वस्थ और निरोगी रहता है | हमारे आहार का काम है, शरीर में होने वाली क्षति  पूर्ति में मदद करना। फलों व सब्जियों में जो पोषक तत्व पाए जाते हैं, वह हमें रोगों से मुकाबला करने की शक्ति देता है।

जानते है आपको चुस्त, दुरुस्त और जवान बनाये रखने वाले कुछ प्रमुख फलों के रस :-  

1  सेब का रस:- 
 इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन, और मिनरल्स होता है इसके लगातार सेवन से शरीर चुस्त दुरुस्त रहता है |
 इसमें सोडियम अधिक होता है। आंतों की बीमारी एवं गठिया रोग दूर करने के लिये सेब का रस उत्तम औषधि है|

2  आम का रस :-
 शरीर को तंदुरुस्त बनाता है, रक्तअल्पता को ठीक करता है। आम के रस में विटामिन ए, ई, सी लोह से भरपूर होता है। इसे अधिक नहीं लेना चाहिए। यह शरीर में  अधिक गर्मी पैदा करता है, जिससे फोड़े फुन्सी निकलने का डर होता है।

3 अंगूर का रस :-
ताजे अंगूर के रस में विटामिन ए, बी, सी एवं तमाम खनिज लवण मिलता है,ये कब्ज दूर करता है। मोटापा कम करता है।

4 अनार का रस :- 
अनार के रस में वसा, आयरन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, फासफोरस, विटामिन बी तथा सी भरपूर मात्रा में रहता है। इसी कारण अनार का रस उत्तम टॉनिक माना जाता है, जो रक्त अल्पता को दूर करता है। गर्भवती महिलाओं को अवश्य लेना चाहिये। ह्रदय रोग से दूर रखता है।

5  आंवला का रस :-
100 ग्राम आंवला लेकर कद्दूकस कर लें या मिक्सी में पीस लें। फिर थोड़ा 3  ग्लास पानी डालें, चुटकी भर काला नमक और 2 चम्मच मिश्री डालें,  ये ड्रिंक्स विटामिन सी का भरपूर स्रोत है।  इसके सेवन से चेहरे पर कांति आती है, झुर्रियां जल्दी नहीं पड़तीं तथा केशों को अधिक उम्र तक काला रखने में मदद करेगा।

6  चुकंदर ड्रिंक :-
दो  छोटे चुकंदर लें छीलकर काट कर टुकड़े करें, मिक्सी में पिसें या फिर कद्दूकस करें। अब एक गिलास  पानी डालकर रस बनाये । फिर इसे छानकर इसका सेवन करें। इसमें आयरन भरपूर मात्रा में मिलता है। नियमित सेवन से चेहरे पर लाली आ जाती है। एनीमिक लोग इसे जरूर पिएं बहुत लाभ होगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -