ब्लैक लेदर ड्रेस में रिया ने दिखाया अपना ग्लैमरस अंदाज
ब्लैक लेदर ड्रेस में रिया ने दिखाया अपना ग्लैमरस अंदाज
Share:

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिह राजपूत के देहांत के उपरांत उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने  बहुत उतार चढ़ाव देखे।  सुशांत के निधन के उपरांत लोगों ने उन्हें एक्टर की मौत जिम्मेदार कहा है। यहां तक कि ड्रग्स मामले में रिया को जेल की हवा तक खानी पड़ गई। हालांकि रिया इन सब चीजों से घबराई नहीं और उनका डटकर मुकाबला करती हैं। वक़्त लगा लेकिन धीरे-धीरे रिया की लाइफ पटरी पर लौट आई है। अब रिया चक्रवर्ती आए दिन लाइमलाइट में बनी हुई है। रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कई इवेंट्स में भी दिखाई देती है। हाल ही में रिया ने इंस्टा पर अपनी कुछ फोटो साझा की जिनमें उनका बोल्ड लुक देखने के लिए मिला।

लुक्स के बारें में बात की जाए तो रिया ने ब्लैक लेदर आउटफिट में दिखाई दी। थाई हाई स्लिट ड्रेस में रिया बहुत ही ज्यादा हॉट लग रही थीं। रिया की ये गाउन स्ट्रैपी है जिसे उन्होंने ब्रालेस होकर पहना है जो कि तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा था। अपने लुक को रिया ने हाई पोनीटेल बना कर कम्पलीट किया हुआ था। इसके साथ ही सिल्वर कलर की हाई हील्स को कैरी किया था।  कैमरे के सामने किलर पोज देती हुई दिखाई दे रही है।  रिया की ये फोटोज फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल  होने लगी है।

खबरों का कहना है कि रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर भी अक्सर फैंस के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं, जिन्हें बहुत पसंद किया जाता है। वह अपने हर लुक से लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो ही जाती है। वर्कफ्रंट के बारें में बात की जाए तो रिया आखिरी बार 2021 में आए फिल्म 'चेहरे' में दिखाई दी थी। इस मूवी में अमिताभ बच्चन, अन्नू कपूर और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में थे।

मैटरनिटी वियर ब्रांड पेश करने जा रही आलिया भट्ट, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

शुरू हो गई शादी की रस्मे, सामने आई अली और ऋचा की संगीत की तस्वीरें

जरूर ट्राय करें मौनी रॉय के ये ट्रेडिशनल लुक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -