व्हाट्सएप ग्रुप का रजिस्ट्रेशन कराना होगा अनिवार्य
व्हाट्सएप ग्रुप का रजिस्ट्रेशन कराना होगा अनिवार्य
Share:

श्रीनगर। व्हाट्सएप पर अब ग्रुप बनाने की प्रक्रिया को कठिन कर दिया गया है। ग्रुप बनाने से पहले इसका रजिस्ट्रेशन अनिवार्य हो गया है। ये नियम जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में लागू किया गया है। हिंसा प्रभावित हंदवाड़ा में आजस्थानीय निकाय ने मुख्य बाजार से सुरक्षा बलों के तीन बंकरों को हटाया, लंबे समय से इन्हें हटाने की मांग की जा रही थी।

मुख्य बाजार के मध्य में बने बंकरो को भी हटाया जाएगा। स्थानीय निकाय ने इसे अपने कब्जे में ले लिया है। अधिकारियों ने यहां एक तख्ता लगा दिया है, जिस पर लिखा है कि जल्द ही यहां एक पार्क बनाया जाएगा। हंदवाड़ा में कथित रुप से लड़की के साथ छेड़छाड़ के मामले के बाद लगाई गई कर्फ्यू से चार घंटे के लिए राहत दी गई थी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यदि हालात सामान्य रहते है, तो इस अवधि को बढ़ाया जा सकता है। कथित रूप से सेना के एक जवान द्वारा एक लड़की के साथ गत मंगलवार को कथित छेड़खानी किए जाने के मामले में हिंसक प्रदर्शनों के बाद हंदवाड़ा शहर और निकटवर्ती इलाकों में कफ्र्यू जैसे प्रतिबंध लागू कर दिए गए थे।

प्रदर्शनकारियों पर मंगलवार को सुरक्षा बलों की गोलीबारी में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी जबकि दृग्मुल्ला में बुधवार और नाथनुसा में शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई में दो अन्य लोगों की मौत हो गई।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -