इस फिल्म ने दी रीमा के करियर को पहचान
इस फिल्म ने दी रीमा के करियर को पहचान
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री रीमा सेन का जन्मदिन हैं। अभिनेत्री का जन्म 29 अक्टूबर 1981 को कोलकत्ता में हुआ था। रीमा ने अपनी आरभिंक पढ़ाई कोलकत्ता से की है। अभिनेत्री ने ‘मालामाल वीकली’, ‘जाल द ट्रैप’ और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जैसी सुपर हिट हिंदी फिल्मों में काम किया है। रीमा सेन जानी मानी अभिनेत्री सुचित्रा सेन की नातिन और अभिनेत्री मुनमुन सेन की बेटी हैं। उनकी दिलचस्पी आरम्भ से ही अभिनय और मॉडलिंग में थी। अभिनेत्री भले ही आज फिल्मी पर्दे से दूरे हैं मगर वो अपने वक़्त में बोल्ड लुक्स के लिए जानी जाती थी।

बता दे कि रीमा ने अपने करियर का आरम्भ बतौर मॉडल किया था। उन्होंने कई वर्षों तक मॉडलिंग की है एवं फिर कई विज्ञापन में दिखाई दी थीं। इसके पश्चात् कई बंगाली सीरियल्स और फिल्मों में दिखाई दी थी। अभिनेत्री ने सबसे पहले तेलुगु ‘चित्रम’ से की थी। उनकी पहली फिल्म हिट सिद्ध हुई थीं। उन्होंने कई तेलुगु, तमिल एवं कन्नड फिल्मों में काम किया है।

अभिनेत्री की पहली फिल्म ‘हम हो गए आपके’ थी जिसमें फरदीन खान मुख्य किरदार में थे। अभिनेत्री की ये फिल्म पूर्ण रूप से फ्लॉप रही। उनके करियर को पहचान मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘मालामाल वीकली’ से प्राप्त हुई थी। अभिनेत्री ने अपने करियर में आठ बॉलीवुड फिल्में की हैं। वो अंतिम बार अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में दिखाई दी थीं। फिल्म में रीमा ने मनोज बाजपेयी की दूसरी पत्नी कि भूमिका निभाई थी। ऑडियंस ने उनके अभिनय को बहुत पसंद किया था।

आर्यन को जमानत मिलते ही रोने लगे शाहरुख़, टीम ने कहा- 'सत्यमेव जयते'

ड्रग्स केस: आर्यन खान को बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी जमानत, अरबाज़ और मुनमुन को भी बेल

सब्यसांची मुखर्जी ने उड़ाया पवित्र मंगलसूत्र का मजाक, भड़के यूजर्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -