साल 2020 में असली हीरो बने ये मशहूर सितारे, करोड़ों रुपए कर दिए दान
साल 2020 में असली हीरो बने ये मशहूर सितारे, करोड़ों रुपए कर दिए दान
Share:

वर्ष 2020 को अगर सबसे कठिन वर्ष कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इस वर्ष बहुत कुछ ऐसा हुआ है जो हमारी सोच से भी परे है। कोरोना वायरस महामारी की वजह से कई लोगों के लिए विषम परिस्थिति पैदा हुई और उनके लिए रहने से लेकर खाने तक के लिए कुछ नहीं बचा। इस विषम परिस्थिति में कुछ ‘रील लाइफ’ हीरो ’रियल लाइफ’ हीरो बन गए और आज हम आपको उन्ही से मिलवाने जा रहे हैं। यह ऐसे हीरो है जिन्होंने लोगों के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध करवा दी ताकि उन्हें समस्याएं ना हो और वह आराम से रह सके।

सोनू सूद:- इस कठिन वर्ष में बॉलीवुड फिल्मों के खूंखार खलनायक सोनू सूद असल जिंदगी के हीरो बनकर उभरे और उन्होंने सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने उन लोगों के लिए परिवहन, आवास और एक हेल्पलाइन नंबर की व्यवस्था की जो श्रमिक थे और जिनके पास एक रूपया भी नहीं था। प्रवासी मजदूरों को उन्होंने उनके घर पहुंचाया वो भी पूरी सुविधाओं के साथ। केवल इतना ही नहीं बल्कि सोनू ने तो चिकित्साकर्मियों के आवास के लिए अपने जुहू होटल के दरवाजे तक खोल दिए। इसी के साथ उन्होंने मुंबई में उन लोगों को नियमित भोजन भी करवाया जिनके पास खाने के लिए कुछ नहीं था। वह कोरोनावायरस के चलते लगे लॉकडाउन से ट्विटर पर एक्टिव हुए और लोगों को मदद देते रहे। आज भी उनका यह नेक काम जारी है।

ऋतिक रोशन:- बॉलीवुड में अपनी फिटनेस के लिए मशहूर ऋतिक रोशन ने भी कोरोना महामारी के दौरान अपना समर्थन दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री राहत कोष में एक बड़ी राशि दान की। केवल यही नहीं बल्कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों और बीएमसी कार्यकर्ताओं सहित COVID19 फ्रंट लाइनर्स को सुरक्षा के लिए जरूरी सामान भी उपलब्ध करवाए। आम जनता के अलावा ऋतिक ने पैपराजी को भी वित्तीय सहायता दी और CINTAA की तरफ से भी दान करने में वह पीछे नहीं रहे। इन सभी के अलावा ऋतिक ने 100 से अधिक डांसर्स के समर्थन में भी दान दिया जिनके पास काम नहीं था।

अक्षय कुमार:- असल जिंदगी में खिलाड़ी और नेक दिल अभिनेता कहे जाने वाले अक्षय कुमार ने हमेशा ही अपने नेक कामों से सभी को खुश किया है। उनकी तारीफों के पूल ट्विटर पर आए दिन बंधते रहते हैं। उनके लिए कई लोगों के दिलों में एक ख़ास जगह है। कोरोनावायरस महामारी के दौर में भी उन्होंने बहुत से लोगों की मदद की। जागरूकता फैलाने से लेकर दान देने तक में उन्होंने अपने कदम पीछे नहीं किये। पीएम-केयर्स फंड में अक्षय ने 25 करोड़ रुपए दान किये। इसके अलावा उन्होंने मुंबई पुलिस फाउंडेशन, बीएमसी और CINTAA सहित कई निधियों में भी योगदान दिया। इसी के साथ उन्होंने बॉलीवुड के सबसे बड़े धन संग्रह कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया था जहाँ महामारी से प्रभावित लोगों के लिए धन एकत्र किया गया था।

सलमान खान:- बॉलीवुड में दबंग खान के नाम से मशहूर सलमान खान कभी भी दान करने में पीछे नहीं रहे। उनके द्वारा किये गए नेक काम हर कोई जानता है। कोरोनावायरस महामारी के दौरान भी सलमान ने अपने द्वारा खूब दान दिया फिर वह आर्थिक तौर पर हो या अन्नदान। उन्होंने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के 25,000 दैनिक ग्रामीणों को वित्तीय सहायता दी, जो ऑल इंडिया स्पेशल आर्टिस्ट एसोसिएशन (एआईएसएए) के सदस्य थे। इसके अलावा उन्होंने कई स्पॉट बॉय की भी मदद की जिनके पास खाने तक के लिए पैसे नहीं थे। अपने बीइंग ह्यूमन के माध्यम से सलमान ने कई गाँव के लोगों तक खाना पहुंचाया जो एक-एक निवाले के लिए तरस रहे थे। यह खाना सामग्री पहुंचाने के लिए उन्होंने फूड ट्रक 'बीइंग हंगरी' की शुरुआत की और इसके माध्यम से कई लोगों का पेट भरा।

प्रभास:- बाहुबली फिल्म में काम कर करोड़ों लोगों के प्रिय बने प्रभास ने भी मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। साल 2020 के बुरे दौर में उन्होंने दिल खोलकर मदद की। प्रभास ने आंध्र प्रदेश के सीएम रिलीफ फंड और तेलंगाना के सीएम रिलीफ फंड, कोरोना क्राइसिस चैरिटी को अतिरिक्त 50 लाख रुपये की राशि दान दी। यह राशि तेलुगु सिनेमा के दैनिक वेतन और फिल्म श्रमिकों की मदद के लिए एकत्र हुई थी। इसके अलावा प्रभास ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में 3 करोड़ रुपए दान किये। इन सभी से परे प्रभास ने इको-पार्क के लिए 2 करोड़ रुपए दिए है जिसका नाम उनके पिता यूवीएस राजू गुरु के नाम पर रखा जाएगा।

एक ही दिन कुछ घंटों की गैप में महिला ने दिया 3 लड़कों को जन्म, दंग रह गए डॉक्टर

मवेशी तस्करी मामले को लेकर एक्शन मोड में CBI, चार BSF अफसरों को समन

नाइजीरिया में बंदूकधारियों द्वारा अगवा किए गए 333 छात्रों को बचाया गया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -