Redmi Note 10  के साथ मिलेंगे कुछ खास फीचर्स, जानिए क्या होगी कीमत
Redmi Note 10 के साथ मिलेंगे कुछ खास फीचर्स, जानिए क्या होगी कीमत
Share:

पिछले बहुत वक़्त से Redmi Note 10 4G को लेकर बहुत जानकारी सामने आ रहे हैं और चर्चा है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को जल्द ही बाजार में लॉन्च की जा सकती है। हालांकि, कंपनी की ओर से इस बारे में कोई ​ऑफिशियल खुलासा नहीं किया गया है लेकिन इससे पूर्व Redmi Note 10 4G के कई खास फीचर्स की सूचना मिली है। लीक्स के अनुसार यह भी कहा जा रहा है कि Xiaomi एक साथ तीन नए स्मार्टफोन बाजार में पेश करने वाली है, जिसमें Redmi Note 10 4G के साथ ही Redmi Note 9 5G और Redmi Note 9 Pro 5G शामिल होंगे। 

Redmi Note 10 4G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स: रिपोर्ट के अनुसार Redmi Note 10 4G हाल ही में चीन की सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर मॉडल नंबर M2010J19SC के साथ स्पॉट किया जाने वाला है। जहां दी गई सूचना के अनुसार इस स्मार्टफोन में 6.53 इंच का डिस्प्ले मिल रहा है और इसका साइज 162.29x77.24x9.6mm होगा। कंपनी इस स्मार्टफोन को 6,000mAh की दमदार बैटरी के साथ बाजार में लॉन्च करने वाली है।  

मिली रिपोर्ट्स के अनुसार Redmi Note 10 4G में उपलब्ध होने वाली स्क्रीन का रेजोल्यूशन 1,080x2,340 पिक्सल वाला है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। जिसकी प्राइमरी सेंसर 48MP का होगा। फोन में दी जाने वाली बैटरी 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिल रहा है। फोन का वजन 198 ग्राम हो सकता है। 

जानकारी के अनुसार कंपनी Redmi Note 9 के दो स्मार्टफोन को 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च करने के लिए तैयार थे। जिसमें Redmi Note 9 5G और Redmi Note 9 Pro 5G मौजूद हैं। बीते दिनों इनकी मूल्य से जुड़ा खुलासा किया गया था। जिसके मुताबिक Redmi Note 9 5G की कीमत CNY 1,000 यानि लगभग 11,200 रुपये रखी जाने वाली है। जबकि Redmi Note 9 Pro 5G को CNY 1,500 यानि करीब 16,800 रुपये की कीमत के साथ बाजार में लॉन्च किया जाने वाला है। 

पीएम ने जताया WHO का आभार, भारत में होगी पारम्परिक दवाइयों के वैश्विक केंद्र की स्थापना

सिंगापुर ने COVID-19 टीकों का आकलन करने के लिए नियुक्त की विशेषज्ञ टीम

आज अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -