मंगलदोष का निवारण होता है लाल रंग
मंगलदोष का निवारण होता है लाल रंग
Share:

यूं तो मंगलवार को श्री महाबलि हनुमानजी के पूजन का महत्व है। साथ ही मंगलवार भूमि पुत्र मंगल की आराधना के लिए भी जाना जाता है। कहा जाता है कि श्री हनुमान जी की आराधना से मंगल दोष की पीड़ा दूर होती है। दूसरी ओर मंगलनाथ भगवान के पूजन से श्रद्धालुओं को मंगल दोष से मुक्ति मिलती है। मंगलवार को उज्जैन स्थित श्री मंगलनाथ मंदिर में पूजन करने और भात पूजन करने से विशेष लाभ मिलता है। मंगल वार के दिन लाल वस्त्र दान करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है।

मंगलवार का व्रत करने और उपासना के बाद लाल रंग की खाद्य सामग्री बनाकर उसका दान करना भी शुभ फलदायी होता है। मंगल एक उग्र ग्रह है। इसका रंग लाल होता है। लाल ग्रह की आराधना और शांति के लिए लाल रंग का विशेष महत्व है। ऐसे में श्री मंगल यंत्र की विधिवत स्थापना और पूजन करना शुभ फलदायी होता है। मंगलनाथ के दर्शन और साथ ही मंगलयंत्र पर लाल पुष्प अर्पित करना शुभ फलदायी होता है।

मंगल को सेनापति भी कहा जाता है। ऐसे में ये सैन्य बल और पराक्रम प्रदान करते हैं। ऐसे में मंगल की कृपा से जातक सेना, पुलिस में अधिकारी बनता है। अशुभ प्रभाव होने पर जातक बदमाश होता है। परन्तु मंगल देव के पूजन से यह सब शांत किया जा सकता है। मंगल देव को प्रसन्न करने के लिए ऊं भौमाय नमः का मंत्र जाप बहुत ही उत्तम होता है।

 

 

पति पत्नी के बीच आ जाये अगर दरार तो ऐसे करें दूर

ये खबर पढ़ने के बाद आप भी शुरू कर देंगे माथे पर तिलक लगाना

इन ग्रहों की बुरी दशा के कारण जीवन में पैदा होती है बड़ी परेशानी

बुरी नजर से बचने के लिए काले धागे का ही उपयोग क्यों किया जाता है?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -