MP में मिला 10 करोड़ का दुर्लभ सांप, जानिए खासियत
MP में मिला 10 करोड़ का दुर्लभ सांप, जानिए खासियत
Share:

छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के पांढुर्ना में एक दो मुंह वाले सांप का रेस्क्यू किया गया है। अंतराष्ट्रीय बाजार में दुर्लभ सांप का दाम 10 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। सांप पकड़ने वाले अमित संभारे ने ये दावा किया है। 4 किलो 4 ग्राम वजनी एवं 4 फीट 6 इंच लंबा दो मुंह वाला सांप रेड सेंडबोआ प्रजाति का है। एक घर से सर्प मित्र अमित संभारे ने सांप का रेस्क्यू किया। कहा जा रहा है कि रेड सेंडबोआ प्रजाति का सांप ग्राम लहरा के बने मकान में घुस आया था। खेत में बने मकान से दुर्लभ प्रजाति सर्प का रेस्क्यू किया गया है।

रविवार को मकान में एक अनोखा सांप देखकर निलेश घाटोड़े के घरवालों ने सर्प मित्र अमित संभारे को खबर दी। खबर प्राप्त होते ही सर्प मित्र अमित संभारे मौके पर पहुंचे तथा 2 मुंह वाले दुर्लभ सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। सर्प मित्र संभारे ने बताया कि तकरीबन 12 बजे रेस्क्यू के लिए कॉल आया था। पांढुर्ना तहसील के लहरा गांव में लोगों को सांप नजर आने के पश्चात् सूचना तत्काल दी गई। 

वही मौके पर पहुंचने के पश्चात् पाया कि दुर्लभ प्रजाति का सांप रेड सेंडबोआ के नाम से जाना जाता है। दुर्लभ सांप को मध्य प्रदेश में 2 मुंह वाला सांप भी बोला जाता है तथा साइंटिफिक नाम  Eryx johnii है। पांढुर्ना के वन विभाग को पंचनामा बनाकर सांप सौंपा गया। बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया। सर्प मित्र अमित संभारे का दावा है कि 2 मुंह वाले दुर्लभ प्रजाति के सांप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम तकरीबन 10 करोड़ से ऊपर है। रेड सेंडबोआ प्रजाति का सांप किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता है तथा जहरीला भी नहीं होता है। बता दें कि सर्प मित्र अमित संभारे अभी तक 4 हजार से ज्यादा सांपों का रेस्क्यू कर चुके हैं। 

साफ़ हुआ नीरव मोदी को भारत लाने का रास्ता, HC ने सुनाया बड़ा फैसला

'खून तक पहुंच गया है हवा का प्रदूषण', डॉ. गुलेरिया का आया बड़ा बयान

कलेक्टर ने किया जोबट विपणन सहकारी संस्था का दौरा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -