रेड लाइट एरिया की लड़कियां नजर आई रैम्प पर
रेड लाइट एरिया की लड़कियां नजर आई रैम्प पर
Share:

मुंबई को सपनों का शहर माना जाता है। जहां कब किसकी किस्मत पलट जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। गुरूवार को देह व्यापार की दुनिया में घिरी हुई लड़कियों ने मुंबई के एक फैशन शो में हिस्सा लिया। जिसके चलते इनकी दुनिया में भी एक रोशनी की किरण नजर आई।

दरअसल, रेडलाइट में काम करने वाली संस्था ‘क्रांति’ ने इन लड़कियों के पुनर्वास का यह काम किया है। एनजीओ ने उन लड़कियों को फैशन की दुनिया से रूबरू करवाया। इसके बाद एनजीओ ने इन लड़कियों को फैशन डिजायनर मनदीप नेगी के शो में रैम्प पर चलने का अवसर दिलाया। रैम्प पर चलने के बाद इन लड़कियों ने अपनी आपबीती भी बताई। 

खास बात यह है कि इस शो में अभिनेत्री शबाना आजमी भी पहुंची थी। उन्होंने रैम्प चल रही इन बच्चियों की जमकर तारीफ की। उन्होंने समाज की व्यवस्था की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इतना सबकुछ होने के बाद भी इन महिलाओं ने अपनी जिंदादिली दिखाई।

उन्होंने इन लड़कियों की तारीफ करते हुए कहा कि इन्हें कम नहीं आंकना चाहिए। यह हमारी बेटियां जैसी है इन्हें मुख्यधारा में लाने की जरूरत है। 

सलमान की ऑनस्क्रीन बहन का नया पर्दापण....

क्रू मेंबर को जैकी चैन लॉटरी के जरिए पैसे बांटते थे...

पति को पूजती हूँ.....

शादी समारोह में अक्षय-रणवीर ने इस गाने पर मचाया धमाल



 
 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -