राजधानी में फिर मचाया भीषण गर्मी ने तांडव, आगे ऐसा रहेगा मौसम
राजधानी में फिर मचाया भीषण गर्मी ने तांडव, आगे ऐसा रहेगा मौसम
Share:

नई दिल्ली : राजधानी में रविवार को एक बार फिर तापमान ने 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 44 डिग्री तापमान और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हो गए। तापमान में बढ़ोतरी के कारण रविवार को दिल्ली में औरेंज अलर्ट जारी किया गया। 

ट्रेन पर चढ़कर हाई वोल्टेज तारों के संपर्क में आया युवक, मौत

ऐसा रहा आज मौसम 

जानकारी के अनुसार मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में पारा 43.8 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वर्ष 2015 में 9 जून को दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ने की आशंका है। 

बिलासपुर के मकान में लगी आग छह माह की बच्ची और मां की मौत

आगे ऐसा रहेगा मौसम 

इसी के साथ भीषण गर्मी की चेतावनी देते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट घोषित किया है। लिहाजा, लोगों को गर्मी की मार से बचकर रहना होगा। बुधवार और बृहस्पतिवार के लिए भी दिल्ली में भीषण गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच अधिकतम तापमान 43 और 42 डिग्री रहने की आशंका है। इन तीन दिनों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी के साथ गर्जन की संभावना है। शुक्रवार और शनिवार को भी दिल्ली का तापमान करीब 43 डिग्री रहने की संभावना है। इसके लिए फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

गिट्टी से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत

बेकाबू होकर कार ने खाई पलटियां, कई मरें

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया लोकभवन में किसान पाठशाला का उद्घाटन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -