MP में 12 साल में दूसरी बार खूब तपा नौतपा, आखिरी दिन रिकॉर्ड तोड़ रहा पारा
MP में 12 साल में दूसरी बार खूब तपा नौतपा, आखिरी दिन रिकॉर्ड तोड़ रहा पारा
Share:

भोपाल: गर्मी के नरम तेवराें के साथ शुरू हुए नौतपा ने बृहस्पतिवार काे तीन शहराें में लू के साथ विदाई ली। वही मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा पिछले 12 वर्षों में दूसरी बार सबसे अधिक तपा। प्री-मानसून की बारिश की वजह से आरम्भ में नौतपा के तेवर नरम रहे, मगर बृहस्पतिवार को इसने फिर जमकर तपाया। सीजन में पहली बार टेम्परेचर 45 डिग्री सेल्सियस की दहलीज को पार कर गया। सबसे अधिक खजुराहो में 45.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले 2016 में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री था। 

राज्य में बीते 12 वर्षों में पांचवीं बार नौतपा में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचा। इससे पहले 2015 से लेकर 2018 तक निरंतर 4 वर्ष नौतपा में अधिकतम तापमान 45 या 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया था। 2018 में पारा 45.3 डिग्री सेल्सियस तीसरा सबसे अधिक तपने वाला नौतपा था।

वही इस बार नौतपा के पहले ही दिन वर्षा ने मौसम में ठंडक ला दी। निरंतर पारा 40 डिग्री के लगभग रहा, किन्तु मंगलवार को तापमान के तेवर फिर सख्त हुए। ग्वालियर में पारा 44.7 डिग्री पहुंच गया। यह नौतपा का सबसे गर्म दिन था। देश के सबसे अधिक गर्म शहरों में ग्वालियर दूसरे नंबर पर रहा। मंगलवार को टॉप हॉट क्षेत्रों में मध्यप्रदेश के तीन शहर रहे थे। मध्यप्रदेश के 4 महानगरों की बात की जाए तो इस वर्ष नौतपा में पारा नहीं चढ़ा। केवल ग्वालियर को छोड़ दिया जाए तो पारा कहीं भी 44 डिग्री के ऊपर नहीं गया। भोपाल में तापमान अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह इस नौतपा का दूसरा गर्म दिन रहा। इंदौर में आखिरी दिन पारा 40 डिग्री तक पहुंचा। यह नौतपा का सबसे गर्म दिन रहा। जबलपुर में 42 डिग्री तथा ग्वालियर में 45 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यहां नौतपा का सबसे गर्म दिन रहा।

3 महीने बाद टूटा रिकॉर्ड, कोरोना के मामले 4000 के पार

रेलवे स्टेशन पर टिकट लेने आया 'किंग कोबरा', देखकर IAS-IPS ने कह डाली ये बात

हुंडई जल्द ही पेश करने जा रही है Venue का नया एडिशन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -