रावण को मिला था श्राप, इसलिए नही छू पाया कभी माता सीता को
रावण को मिला था श्राप, इसलिए नही छू पाया कभी माता सीता को
Share:

रामायण तो आपने बहुत बार देखि होगी। अब तो याद भी हो गयी होगी क्या कथा है आखिर रामायण की। ये भी आप जानते हैं कि रावण माता सीता को उठा ले गया था इसके बावजूद रावण ने उन्हें छुआ तक नही। ये सब जानते हैं लेकिन क्या ये जानते हैं कि अपनी कैद में इतने समय तक रखने के बाद क्यों नही छुआ। आखिर क्या कारन था ? यही बताने आये हैं हम आपको।

दरअसल, यही जानने की कोशिश की है हमने भी जो आपको बताने आये हैं। रावण एक ब्राह्मण था और सभी वेदों का ज्ञात भी था। सारी रामायण और उसके अंत के बारे में वो पहले से जनता था। लेकिन ये बात कोई नही जनता कि रावण माता सीता को क्यों नही छुआ। ऐसा माना जाता है कि रावण को ये श्राप था कि वो कभी भी माता सीता को छू नही पायेगा। वही श्राप था जिसके चलते वो कभी हाथ भी नही लगा पाया।

ये श्राप तब का है जब राजा दशरथ का जन्म हुआ था। एक बार रावण कुबेर के शहर अलाका में अपना डेरा डाला। वहां का मौसम बहुत ही मनोरम था ऐसे में रावण के मन में वासना जागी। उसने रंभा को देखा और मोहित हो गया। अपनी इच्छा की पूर्ति के लिए उसने अपना परिचय दिया और रंभा से उसके सौंदर्य का प्रदर्शन करने को कहा। रंभा के बहुत निवेदन पर भी रावण नही माना रंभा के साथ जबरदस्ती की और उसके शील का हरण कर लिया।

जब इस बात की खबर नलकुबेर को पड़ी तो उसने रावण को श्राप दिया कि अगर आज के बाद किसी भी स्त्री को बिना स्वीकृति के छूने की कोशिश की तो भस्म हो जायेगा। यही कारण था कि रावण कभी छू नही पाया माता सीता को।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -