May 28 2016 12:05 PM
नई दिल्ली : जवाहर लाल नेहरु विश्विद्दालय में 9 फरवरी को हुए देश विरोधी घटना में नारे लगाने वाले चेहरे सामने आ गए है। इस तस्वीर में जेएनयू का छात्र उमर खालिद को उस आरोपी से बात करते हुए देखा जा रहा है, जिसने हिंदुस्तान की बर्बादी के नारे लगाए थे।
खालिद और कन्हैया कुमार दोनों ने नारे लगाने वाले को बाहर का बताया था। नारे लगाने वाले कई लड़कों के चेहरे ढंके हुए थे। लेकिन अब असली गुनहगार की पहचान हो गई है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि ये लड़का बिना किसी हिचक के पूरे कैंपस में घूम रहा है।
इस लड़के को अनिर्बान भट्टाचार्य से भी बात करते हुए देखा गया है। अखिल भारतीय विद्दार्थी परिषद् के सदस्यों का आरोप है कि ये वही लड़का है, जिसने 9 फवरी को जेएनयू कैंपस में नकाब बांधकर प्रदर्शन कर रहा था। पिलहाल इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं आई है।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED