कालकाजी तक 19 मिनट में पहुंचाएगी मेट्रो रेल
कालकाजी तक 19 मिनट में पहुंचाएगी मेट्रो रेल
Share:

नईदिल्ली। दिल्ली के लोगों को नोएडा जाने में महज 19 मिनट का समय लगेगा। जी हां, यह संभव हो पा रहा है। दिल्ली मेट्रो के एक प्रोजेक्ट के कारण। जानकारी सामने आई है कि एनसीआर के लोग नोएडा से कालकाजी तक मेट्रो रेल से केवल 19 मिनट में अपना सफर पूरा कर सकेंगे। इस यात्रा में फिलहाल मेट्रो रेल से 52 मिनट का समय लगता है। इस मार्ग से सफर बेहद आसान हो जाएगा और समय की बचत भी होगी।

हालांकि सड़क मार्ग से इस क्षेत्र की दूरी तय करने में करीब डेढ़ घंटे का समय ही लगता है। जानकारी सामने आई है कि, नोएडा के बाॅटनिकल गार्डन से कालकाजी तक मेट्रो रेल लाईन तैयार हो गई। इसे दिल्ली मेट्रो रेल के आधुनिकीकरण का एक महत्वपूर्ण भाग माना जा रहा है। इस परियोजना को मैगनेट मेट्रो रेल लाइन का नाम दिया गया। जानकारी सामने आई है कि, नोएडा के बाॅटनिकल गार्डन से जनकपुरी वेस्ट तक रेल लाईन बिछाई गई है।

इसे दिल्ली एनसीआर वालों के साथ विभिन्न भागों से राष्ट्रीय राजधानी में आने वालों हेतु एक बेहतरीन साधन माना जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, मैगनेट मेट्रो रेल लाइन का निरीक्षण नवंबर माह में किया गया था। यह निरीक्षण रेल संरक्षा आयुक्त ने किया था। उन्होंने मेट्रो रेल के परिचालन पर अपनी स्वीकृति प्रदान की थी। जानकारी सामने आई है कि इस तरह की तकनीक में करीब 90 से 100 सेकंड की फ्रिक्वेंसी में रेल का संचालन होगा।

पीएम मोदी 25 को करेंगे मेट्रो के मैजेंटा लाइन का उद्घाटन

गंगा घाट के चौड़ीकरण के लिए 40 करोड़ का प्रावधान

मेट्रो में ही करने लगा ये शख्स ऐसी गंदी हरकत, वीडियो हुआ वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -