बिहार पुनः अशांत प्रदेश के रूप में जाना जाने लगा है: पासवान
बिहार पुनः अशांत प्रदेश के रूप में जाना जाने लगा है: पासवान
Share:

पटना. लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री रामविलास पासवान ने एक बार फिर से बिहारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए दोहराया है कि मुख्यमंत्री को अपने पद पर बने रहने का बिलकुल भी अधिकार नही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार को तुरंत ही अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.

पासवान ने आगे दोहराया है कि जिस प्रकार से राबड़ी देवी व तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र और हमारे लोकसभा क्षेत्र में दिनदहाड़े एके 47 से हत्या की गई है वह काफी निंदनीय है तथा इस प्रकार कि घटनाएं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार के सुशासन के दावे कि भी पोल खोलती है. बिहार में निवास करने वाली जनता इन घटनाओ से काफी डरी हुई है तथा अपने आप को बिलकुल भी सुरक्षित महसूस नही कर रही है.

तथा इन सब के चलते ही पूरे देश में एक बार फिर बिहार अशांत प्रदेश के रूप में जाना जाने लगा है। इस दौरान लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री रामविलास पासवान ने नीतीश पर पुनः जोरदार कटाक्ष करते हुए कहा कि नीतीश कुमार एनडीए सरकार में अपने को शेर बता रहे थे, महागठबंधन सरकार में बिल्ली क्यों बन गए हैं। कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति को सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहे हैं। 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -