RBI गवर्नर शक्तिकांत दास बोले- कारोबार के अच्छे संचालन के लिए मजबूत निगरानी व्यवस्था आवश्यक
RBI गवर्नर शक्तिकांत दास बोले- कारोबार के अच्छे संचालन के लिए मजबूत निगरानी व्यवस्था आवश्यक
Share:

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आर्थिक क्षेत्र में निरोधक सतर्कता व्यवस्था मजबूत करने की आवश्यकता होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि कारोबार की कुशलता और बेहतर संचालन सुनिश्चित करने के लिए यह आवश्यक है। सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2020 के तहत केंद्रीय बैंक द्वारा आयोजित एक परिचर्चा के दौरान RBI गवर्नर ने यह बात कही। 

RBI ने एक बयान में कहा कि गवर्नर ने अपने संबोधन में वित्तीय क्षेत्र में संचालन के अच्छे मानक सुनिश्चित करने में सतर्कता की अहम भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने दक्षता बढ़ाने के लिए निरोधक सतर्कता व्यवस्था को मजबूत किए जाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। RBI 27 अक्तूबर से दो नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मना रहा है, जिसका विषय रखा गया है- सतर्क भारत, समृद्ध भारत। इस दौरान केंद्रीय और क्षेत्री कार्यालयों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 

इसी के तहत RBI ने सतर्कता से संबन्धित दो विषयों पर परिचर्चा का आयोजन किया था। केंद्रीय सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी चीफ गेस्ट थे। कोठारी ने सतर्कता व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रणाली में सुधार पर बल दिया। उन्होंने बैंक अधिकारियों के करियर के विभिन्न चरणों में ट्रेनिंग और क्षमता निर्माण पर भी बल दिया।

बिहार चुनाव: प्रचार करते-करते थके राहुल गांधी, बहन के घर आराम करने शिमला पहुंचे

काजल अग्रवाल के घर जोर शोर से हो रही है शादी की तैयारियां, सामने आई ये अद्भुत तस्वीरें

राष्ट्रपति चुनाव: मेलानिया बोलीं- ट्रम्प को वोट देना मतलब बेहतर अमेरिका के लिए वोट करना

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -