भ्रष्टाचार ख़त्म होने से राहुल गांधी दुखी, इसलिए कर रहे ED का विरोध - रविशंकर प्रसाद
भ्रष्टाचार ख़त्म होने से राहुल गांधी दुखी, इसलिए कर रहे ED का विरोध - रविशंकर प्रसाद
Share:

नई दिल्ली: भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रेस वार्ता करते हुए कांग्रेस के लोकसभा सांसद राहुल गांधी पर हमला बोला है। राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए भाजपा नेता ने कहा कि राहुल अपनी प्रेस वार्ता में घबराए हुए थे। प्रसाद ने राहुल के ‘लोकतंत्र की मौत’ वाले बयान पर कहा कि कांग्रेस का 'लोकतंत्र' तो भ्रष्टाचार का तंत्र था। भाजपा नेता ने आगे कहा कि, ‘भ्रष्टाचार खत्म होने से राहुल गांधी दुखी हैं। मैं पूछता हूं कि क्या आपकी पार्टी में लोकतंत्र था?’

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, ‘महगाई और बेरोजगारी पर सदन में चर्चा के समय तो राहुल गांधी आते नहीं। महगाई और बेरोजगारी की चर्चा तो बस एक बहाना है, मूल रूप से ED को डराना धमकाना और अपने परिवार को बचाना है। राहुल गांधी से मैं पूछना चाहता हूँ कि क्या आपकी पार्टी में लोकतंत्र है? कांग्रेस पार्टी में सिर्फ सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका ही तो हैं। जनता आपकी पार्टी को वोट नहीं देती, तो हम क्या करें।’ प्रसाद ने आगे कहा कि, ‘कोरोना महामारी के बाद भी विश्व की कई अर्थव्यवस्था से भारत की इकॉनमी बेहतर है।’ 

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि, ‘2019 में आपकी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्या कुछ नहीं कहा। हम उसे दोहरा भी नही सकते। यूपी में प्रियंका गांधी को एक सीट नहीं मिली। आपका लोकतंत्र भ्रष्टाचार पर चलता है। राहुल गांधी आप देश को बताइए कि आप जमानत पर क्यों है? नेशनल हेराल्ड का केस क्या है? पूरा केस हमारे आने से पहले दाखिल हुआ। 50 लाख रुपए लगाकर 2000 करोड़ की संपत्ति अपने नियंत्रित ट्रस्ट को दे दी।’ प्रसाद ने कहा कि, ‘राहुल गांधी प्रेस वार्ता में अकेले जाने का साहस नहीं कर सके। कांग्रेस पार्टी एक परिवार (गांधी परिवार) की जेब मे है। पार्टी का नेतृत्व भी इसी परिवार की जेब मे है। आप चाहते हैं कि पार्टी की संपत्ति भी अपके जेब में जाए।’

प्रसाद ने आगे कहा कि, ‘कोरोना महामारी में जब पूरा देश एक था। आपने कितना मजाक बनाया। कोरोना का टीका बना और देश- दुनिया ने टीका लिया। आपने इसका भी मजाक बनाया। आपने स्टार्टअप का भी मजाक बनाया। तानाशाही केवल कांग्रेस के कार्यकाल में थी। आप एक बात बताइए। 5 लाख की कंपनी बनाकर 5 हजार की प्रॉपर्टी कैसे आती है? आज मोदी सरकार में बिचौलिए खत्म हो रहे है। हज़ारों करोड़ की संपत्ति जब्त की गई हैं। कोलकाता में करोड़ों रुपए मिले हैं। राहुल जी, जो आपने किया है, उसको भुगतना होगा।’ बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक हालात को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया था और दावा किया था कि भारत में लोकतंत्र की मौत हो रही है। राहुल गांधी के इसी बयान पर रविशंकर प्रसाद ने हमला बोला है।

'भाजपा कभी अकेले चुनाव लड़ ही नहीं सकती', इस नेता ने दिया बड़ा बयान

बाहुबली विधायक राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह को यूपी पुलिस ने किया नज़रबंद

भ्रष्टाचार पर ED की कार्रवाई से बौखलाए राहुल, बोले- आज संस्थानों पर RSS का नियंत्रण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -