पहले अश्विन ने किया शिखर को ऐसा इशारा, और फिर....
पहले अश्विन ने किया शिखर को ऐसा इशारा, और फिर....
Share:

नई दिल्ली : कप्तान श्रेयस अय्यर (58*) और शिखर धवन (56) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत दिल्ली ने शनिवार को पंजाब को 5 विकेट से हराकर छठी जीत दर्ज की। फिरोजशाह कोटला में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब ने टॉस हराकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 5 विकेट खोकर 2 गेंदें शेष रहते ही यह मैच जीत लिया।

पंजाब के खिलाफ छठी जीत दर्ज कर दिल्ली ने लगाई अंकतालिका में लंबी छलांग

ऐसा हुआ पूरा घटनाक्रम  

जानकारी के मुताबिक पिछले दिनो जोस बटलर को मांकडिंग आउट करने वाले अश्विन ने इस मैच में भी शिखर धवन को इसी तरह अपना शिकार बनाना चाहा,लेकिन बेखौफ शिखर ने उलटा अश्विन का ही मैदान पर सरेआम मजाक बना डाला। दरअसल, पारी के 13वें ओवर में पंजाब के कप्तान अश्विन ने दिल्ली के स्टार बल्लेबाज़ शिखर धवन को मांकडिंग करने की चेतावनी का इशारा किया। हालांकि नॉन स्ट्राइकर बल्लेबाजी एंड पर मौजूद धवन क्रीज के पास ही थे, लिहाजा उन्होंने जल्द बल्ला रख दिया। इसके बाद उन्होंने बैठकर पैर की मूवमेंट दिखाई।

IPL 2019 : मुंबई के खिलाफ राजस्थान ने दर्ज की अपनी तीसरी जीत

डांस करने लगे धवन 

इसी के साथ अश्विन अगली गेंद फेंकने के लिए रन-अप पर लौट गए। फिर जो हुआ वो हर किसी के लिए गुदगुदाने वाला पल बन गया। जब अश्विन ने अपने तीसरे और पारी के 13वें ओवर की तीसरी गेंद डाली तो नॉन स्ट्राइकर एंड पर मौजूद शिखर धवन डांस करने लगे। यह वाक्या स्क्रीन पर लोगों ने रिप्ले में देखा तो हंसी नहीं रोक पाए और ऐसा ही कुछ हाल शिखर धवन का था। धवन के जवाब का दिल्ली के दर्शकों ने शोर मचाकर समर्थन किया।

विराट के घर डिनर पर पहुंची आरसीबी की टीम, अनुष्का ने किया स्वागत

कोलकाता के खिलाफ मिली जीत से उत्साहित, कप्तान कोहली ने की बल्लेबाजों की जमकर तारीफ

मोंटे-कार्लो मास्टर्स : मेदवेदेव ने जोकोविच को दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल में नडाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -