'ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ' चुने गए रविचंद्रन अश्विन, जो रुट को पछाड़कर जीता वार्ड
'ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ' चुने गए रविचंद्रन अश्विन, जो रुट को पछाड़कर जीता वार्ड
Share:

नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर आर अश्विन को फरवरी महीने के लिए ICC का बेस्ट क्रिकेटर अवार्ड मिला है। उन्होंने इस दौड़ में इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट को पीछे छोड़ते हुए यह अवार्ड हासिल किया है। उनसे पहले जनवरी में यह अवॉर्ड टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मिला था। अश्विन का फरवरी महीने में इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन रहा था। उन्होंने न केवल गेंद से बल्कि बल्ले से भी दमदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने पूरी सीरीज में 32 विकेट झटके, जो एक भारतीय रिकॉर्ड है। 

फरवरी महीने में उनके योगदान की को देखा जाए तो यहां उन्होंने तीन टेस्ट मुकाबले खेले और 176 रन बनाए। इसमें चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया गया महत्वपूर्ण शतक भी शामिल है। इसके साथ ही गेंद से उन्होंने 24 बार इंग्लैंड के खिलाड़ियों की पवेलियन की राह दिखाई। इसी महीने में ही उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 400 विकेट का आंकड़ा भी पार किया था।

बता दें कि ICC ने इस साल से प्रति माह एक बेस्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को सम्‍मानित करने के लिए प्‍लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की शुरुआत की है। जनवरी का पहला प्‍लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड इंडियन विकेटकीपर बैट्समैन ऋषभ पंत को दिया गया था। फरवरी माह के लिए मेंस और वुमेंस के 3-3 प्‍लेयर्स को नामांकन प्राप्त हुआ है।

कोनारू हंपी ने मारी बाजी, बनी विश्व की पहली श्रेष्ठ महिला खिलाड़ी

इस हसीना के साथ 7 फेरे लेंगे यॉर्करमैन बुमराह, शादी की डेट भी आई सामने !

टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी भारतीय टीम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -