पंचतत्व में विलीन हुए रवि किशन के भाई, अभिनेता पर टूटा दुखों का पहाड़

भोजपुरी सिनेमा जगत के सुपरस्टार रवि किशन (Ravi Kishan) के परिवार पर बीते दिनों दुखों का पहाड़ टूट चुका है। उनके बडे़ भाई रामकिशन शुक्ला का देहांत हो गया है। इस बात की जानकारी अभिनेता ने खुद सोशल मीडिया पर साझा  की। अब उनके बड़े भाई का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है, इसकी फोटोज भी भोजपुरी स्टार ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने बेहद ही इमोशनल पोस्ट भी लिखी है। एक्टर के बड़े भाई ने मुंबई के अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली है। उनका निधन हार्ट अटैक के चलते हुआ था।

भोजपुरी के बिग बी कहे जाने वाले एक्टर रवि किशन ने बड़े भाई का अंतिम संस्कार की कुछ फोटोज को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ  साझा किया है। इसे शेयर किए जाने के साथ ही उन्होंने दिल को छू जाने इमोशनल पोस्ट साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘मेरे बड़े भईया श्री राम किशन शुक्ल जी, पंचतत्व में हुएं विलीन हुए, जिन कंधो पर बैठ कर खेला करता था, आज उन्हें कंधो पर उठाया। शायद ईश्वर को यही मंजूर था, क्यों हम सभी से रूठ गए भईया। ओम शांति!’। उनकी पोस्ट पर सभी कमेंट्स कर रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ravi Kishan (@ravikishann)

2022 में हुआ था रमेश शुक्ला का निधन:  खबरों का कहना है कि रवि किशन के परिवार से दुखों का पहाड़ कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। राम किशन शुक्ला से पहले अभिनेता के बड़े भाई रमेश शुक्ला का निधन हुआ था। वो लंबे वक़्त से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे और उनका निधन दिल्ली के एम्स अस्पताल में ही हुआ। एक वर्ष के भीतर ही उनका दो भाइयों को खो देना परिवार के लिए बड़ी क्षति है। ये उनके परिवार के लिए दुख की घड़ी है और श्रीराम किशन शुक्ला के जाने की कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता है। उनके निधन के बाद एक्टर गहरा सदमा पहुंचा है।

एक अश्लील गाने ने चमका दी थी इस सिंगर की किस्मत, जानिए कहाँ है अब

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा अक्षरा का ब्राइडल लुक, जिसे देख फैंस हुए खुश

अडानी और केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -