रवि दुबे जमाई राजा 2.0 सीजन 2 के लिए ले रहे हैं इतनी बड़ी रकम
रवि दुबे जमाई राजा 2.0 सीजन 2 के लिए ले रहे हैं इतनी बड़ी रकम
Share:

टीवी के बहुत ही मशहूर एक्टर रवि दुबे टीवी इंडस्ट्री में छाये रहते हैं। उन्हें सफल अभिनेताओं में से एक माना जाता है और वह अपने दमदार अंदाज के कारण लोकप्रिय भी है। जल्द ही उनकी सीरीज 'जमाई 2.0' सीजन 2 आने वाली है। वैसे इस वेबसीरीज को लेकर उनके फैन्स में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। रवि के फैंस को इस सीरीज का बहुत ही बेसब्री से इंतजार है।

अब इसी बीच यह खबर आ रही है कि इस सीरीज के लिए रवि दुबे को मोटी रकम मिली है। सामने आने वाली एक रिपोर्ट के मुताबिक वह सबसे अधिक पैसा पाने वाले एक्टरों की लिस्ट में शामिल हैं। उनकी नयी वेब सीरीज से जुडे सूत्रों का कहना है, रवि दुबे को 'जमाई 2.0' सीजन 2 में अपने किरदार के लिए 2.5 करोड़ रुपये ऑफर किए गए थे। वैसे 'जमाई 2.0' के अलावा भी रवि दुबे के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। इन दिनों कई वेब सीरीज को लेकर उनकी बात चल रही है।

आपको हम यह भी बता दें कि रवि का 'जमाई 2.0' का पहला सीजन 2019 में आया था, और इसे फैन्स का खूब प्यार मिला था। फिलहाल उनकी आने वाली वेब सीरीज को ZEE5 पर रिलीज किया जाएगा। इस वेब सीरीज में रवि दुबे के साथ टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा नजर आएंगी। हम सभी जानते हैं कि दोनों की केमेस्ट्री बड़ी बेहतरीन है। आप जानते ही होंगे टीवी एक्टर रवि दुबे गोरखपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं उन्होंने एक्ट्रेस सरगुन मेहता से साल 2013 में शादी की थी और अब दोनों बेहतरीन जिंदगी बिता रहे हैं।

पक्षी के साथ मस्ती कर रहीं थीं मौनी रॉय लेकिन अचानक ही।।।

हिना खान ने येलो ड्रेस में शेयर की खूबसूरत तस्वीर, क्रेजी हुए फैंस

अफसाना खान ने दर्शकों के बीच गाया 'तितलियाँ', वीडियो हो रहा वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -