आशा नेगी ने सोशल मीडिया पर किया कमबैक
आशा नेगी ने सोशल मीडिया पर किया कमबैक
Share:

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस आशा नेगी इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज 'बारिश 2' के चलते खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं एकता कपूर के ओटीटी प्लेटफॉर्म एएलटी बालाजी पर लॉन्च हुई इस सीरीज में आशा नेगी बॉलीवुड अभिनेता शरमन जोशी  के अपोजिट नजर आई हैं। वहीं इस सीरीज के लॉन्च से ठीक कुछ दिन पहले ही आशा नेगी की निजी जिंदगी में काफी उथल पुथल मची थी और सुनने में आया था कि एक्ट्रेस ने रित्विक धनजानी संग अपना 6 साल पुराना रिश्ता खत्म कर लिया है। वहीं इस खबर ने जहां आशा नेगी-रित्विक धनजानी के फैंस का दिल तोड़ दिया था वहीं एक्ट्रेस के एक पोस्ट से फैंस के बीच खलबली मच गई थी।

इसके साथ ही हफ्ते भर पहले किए गए इस पोस्ट के जरिए आशा नेगी ने फैंस को जानकारी दी थी कि वो सोशल मीडिया से एक हफ्ते का ब्रेक लेने वाली हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए आशा नेगी ने कैप्शन में लिखा था कि, 'स्विच ऑन करने के लिए स्विच ऑन कर रही हूं...जल्द ही आप लोगों से मुलाकात होगी।आशा नेगी के इस पोस्ट को अब 10 दिन पूरे हो चुके है और एक्ट्रेस ने 10 दिन बाद सोशल मीडिया पर धमाकेदार कमबैक किया है। आशा नेगी ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो अपने फैंस को ईद की शुभकामनाएं देती हुई नजर आ रही हैं। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की इस वीडियो में आशा नेगी अपने फैंस से 'बारिश 2' के नए एपिसोड्स को की भी गुजारिश कर रही हैं। आशा नेगी के इस पोस्ट को देखने के बाद उनके खास दोस्त और टीवी एक्टर रवि दुबे ने उनकी खूब टांग खींची हैं।इसके साथ ही आशा नेगी और रित्विक धनजानी टेलीविजन जगत के क्यूटेस्ट कपल्स में से एक थे। वहीं आशा नेगी और रित्विक धनजानी आए दिन फैंस को कपल गोल्स दिया करते थे।वहीं  ऐसे में इनके ब्रेकअप की खबर ने हर किसी को चौंका दिया था। आशा नेगी और रित्विक धनजानी की मुलाकात एकता कपूर के सुपरहिट सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के सेट पर हुई थी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by MsNegi (@ashanegi) on

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने घरवालों के साथ मनाई ईद

शिवांगी जोशी और मोहसिन खान ने 'टिप टिप बरसा पानी' गाने पर किया डांस

हिना खान की नई तस्वीरों को देखकर एकता कपूर ने की जमकर तारीफ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -